15 अगस्त: गदर-2 के साथ इलेक्ट्रिक थार लॉन्च:-
हाल ही के दिनों में इलेक्ट्रिक कार बाजार में काफी प्रगति देखने को मिली है| कई बड़ी-बड़ी वाहन कंपनियां अपने प्रचलित मॉडल्स को इलेक्ट्रिक अवतार में लाती जा रही हैं| यूं तो इलेक्ट्रिक कारें इको फ्रेंडली होने के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की चिंता से मुक्ति प्रदान करने की क्षमता रखती ही है साथ ही इलेक्ट्रिक कारों के फीचर्स तथा लुक भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाते हैं|
कुछ समय पहले से ऐसी चर्चाएं सुनने को मिल रही थी कि भारत की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक थार(THAR) भी अब इलेक्ट्रिक अवतार में पेश की जा सकती है| महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने अपनी सबसे प्रचलित कार THAR के इलेक्ट्रिक अवतार आने की खबरों को लेकर स्पष्टीकरण दे दिया है|
आज हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से थार के इलेक्ट्रिक अवतार जो कि बहुत जल्द ही भारत में लांच होने वाला है के बारे में आपको विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे|
MAHINDRA THAR EV:2023
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने THAR के इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश करने की लुका-छुपी से पर्दा हटा दिया है| ताजा प्राप्त जानकारियों के अनुसार महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी THAR को 5 डोर के मॉडल के साथ भारतीय बाजार में पेश करेगी|
इलेक्ट्रिक थार का नया लुक अपने वर्तमान लुक से काफी हटकर होगा, जोकि फ्यूचरिस्टिक लुक तथा डिजाइन के साथ भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी एक नई पहचान बनाने के लिए उतरेगी|
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का कहना है की इलेक्ट्रिक थार में 75 साउंड दिए गए हैं जो कि अलग-अलग तरीके से कार के अनुभव को और भी बेहतरीन बनाने मैं मदद करेंगे इन 75 अलग-अलग साउंड का अनुभव दरवाजा खोलने से लेकर विभिन्न ड्राइविंग मोड की फंक्शनैलिटी को कंट्रोल करने के लिए किया जाएगा|
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी अपनी THAR के इलेक्ट्रिक अवतार को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक दिखाई देती है, उसकी उत्सुकता का एक कारण यह भी है, की वर्तमान में जो THAR भारत की सड़कों पर दिखाई देती है उसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और इसकी रोड बेहतरीन पकड़ तथा दबदबा इसको अन्य कारों(SUV) से काफी अलग बनाता है|
READ MORE:-
MAHINDRA THAR EV डिजाइन और स्पेसिफिकेशन:-
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने इलेक्ट्रिक थार को बेहद आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन प्रदान किया है, जो कि इसके रेगुलर मॉडल की तुलना इसे काफी मस्कुलर और एग्रेसिव लुक देता है| थार के इस इलेक्ट्रिक मॉडल में स्क्वायर शेप स्टाइलिश एलइडी हेडलैंप के साथ राउंड ऑफ कॉर्नर और कई जगह ग्लौसी लुक भी दी गई है|
इसमें सामने की तरफ ग्लौसी अपराइट दी गई है, और फ्रंट में दिए गए स्टील बंपर इससे एकमत किलर लुक प्रदान करने में काफी मदद प्रदान करेंगे|
महिंद्रा इलेक्ट्रिक THAR के स्क्वायडआउट व्हीलआर्च और नए एलॉय व्हील इसके साइड प्रोफाइल को शानदार लुक प्रदान करते हैं, जिसके पिछले हिस्से में एक स्पेयर व्हील स्क्वायड एलइडी टेल लैंप भी दिए जाएंगे जो कि इसे पिछले मॉडल की अपेक्षा एक मस्कुलर लुक प्रदान करेगी|
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने केपटाउन(दक्षिण अफ्रीका) में आयोजित अपने ग्लोबल फ्यूचर स्कैप इवेंट में महिंद्रा थार के इलेक्ट्रिक वर्जन के कांसेप्ट का मॉडल पेश किया है| महिंद्रा इलेक्ट्रिक था 5 डोर के साथ में लॉन्च की जाएगी| जिसके ICE वर्जन का इंतजार किया जा रहा है, कंपनी का कहना है कि इसे न्यू इलेक्ट्रिक रेंज के हिस्से के रूप में इसे डिवेलप किया जाएगा यानी कि यह रेगुलर पेट्रोल और डीजल मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन नहीं होगा|
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के अनुसार आरके इलेक्ट्रिक वर्जन को बिल्कुल ही एक नए सिरे से तैयार किया जा रहा है, जिससे इसकी डिजाइन लुक तथा परफॉर्मेंस वर्तमान मॉडल से काफी अलग होगी और साथ ही साथ इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कंपनी का नया LOGO भी देखने को मिलेगा|
MAHINDRA THAR EV कुछ महत्वपूर्ण बातें:-
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में केपटाउन(दक्षिण अफ्रीका) में आयोजित अपने ग्लोबल आयोजन(15 अगस्त) में थार के इलेक्ट्रिक वर्जन को लेकर कुछ बातों को शेयर किया है-
1. कंपनी के अनुसार इलेक्ट्रिक कार अपने बॉक्सेस टाइप और चौकोर शेप में काफी एग्रेसिव नजर आती है इस कार में 5 दरवाजे दिए गए हैं| इसके अलावा इसकी एलईडी लाइटिंग को भी विशेष तौर पर कार का लुक बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है|
2. हाल ही में लीक हुई इलेक्ट्रिक कार की कुछ अंदरूनी तस्वीरें के अनुसार इसमें शानदार टचस्क्रीन तथा और भी ज्यादा फ्यूचरिस्टिक फीचर्स समाहित है| महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने अपनी इस एसयूवी कार में स्टेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए रीसायकल मटेरियल का काफी बड़ी तादाद में उपयोग किया है|
3. थार का यह इलेक्ट्रिक मॉडल एक लेंडर फ्रेम वाली एसयूवी ना होकर एक ऑल व्हील ड्राइव और डबल मोटर लेआउट के साथ भारतीय बाजार में आएगी इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर्स इसे इतना टॉर्क देने की क्षमता रखेंगे जिसकी वजह से इसे कम रेंज की जरूरत पड़ेगी जोकि से हार्डकोर ऑफ रोड के लिए तैयार करेगा|
4. महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के अनुसार इलेक्ट्रिक थार मौजूदा थार पर BASED नहीं होगी यानी इसमें और वर्तमान में मौजूद THAR मैं कोई भी समानता देखने को नहीं मिलेगी| महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक ऐसी हुई को एक नए प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा साथ ही किए इलेक्ट्रिक रेंज के मामले में भी ग्राहकों को काफी फ्लैक्सिबिलिटी प्रदान करेगी|
5. महिंद्र इलेक्ट्रिक कार की रेंज को लेकर कंपनी ने खुलासा किया है कि इसकी रेंज लोंग रूट आधारित हो गई जो कि एक बार फुल चार्ज करने पर 400 से 500 किलोमीटर तक की रेंज आसानी से देने में सक्षम होगी| यह इलेक्ट्रिक SUV THAR LOVERS एक बहुत बड़ा बदलाव मानी जा रही है जोकि कंपनी की तरफ से किया गया है|
MAHINDRA THAR EV कीमत तथा लॉन्च डेट:-
महिंद्रा थार का भारत में कार लवर्स के बीच अपना अलग ही क्रेज है, और अब जबकि कंपनी ने अपनी इस फेमस ऑफ रोड किंग एसयूवी महिंद्रा थार को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करने की घोषणा की है, तो आने वाले समय में यह और भी बेहतरीन लुक तथा डिजाइन के साथ भारतीय सड़कों पर अपना जलवा दिखाएगी|
इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर कंपनी ने आधिकारिक घोषणा की है कि 2023 के अंत तक कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में लांच कर देगी, कंपनी की इस घोषणा से थार लवर्स के बीच खासा उत्साह नजर आ रहा है| हालांकि यह इलेक्ट्रिक थार एक नए प्लेटफार्म पर तैयार की जा रही है, फिर भी इसमें पुरानी थार की दमदार झलक देखी जा सकती है|
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने सोशल मीडिया पर अपनी इस एसयूवी के टीजर्स जारी किए हैं, मीडिया रिपोर्टों की माने तो इलेक्ट्रिक थार का बेस मॉडल 25 लाख रुपए(एक्स शोरूम दिल्ली) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि कंपनी की तरफ से अब तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है|
MAHINDRA THAR EV और अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी:-
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि कंपनी थार को जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रही है, और आने वाले समय में कंपनी अपने पॉपुलर मॉडल्स को भी इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करेगी, इसके लिए कंपनी ने नई टाइमलाइन जारी कर दी है|
कंपनी के अनुसार कंपनी ने THAR EV के अलावा अपनी 4 अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी- XUV e8, XUV e9, BE.05 और BE.07 के लॉन्च का टाइम लाइन भी जारी कर दिया है|
इसमें सबसे पहले XUV e8 को लॉन्च किया जाएगा जोकि XUV 700 का एक इलेक्ट्रिक वर्जन होगी या इलेक्ट्रिक कार दिसंबर 2024 तक भारतीय सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएगी|
इसके बाद 2025 में अप्रैल माह तक XUV e9 और अक्टूबर 2025 तक BE.05 तथा 2026 के मध्य तक BE.07 को भी लांच करने की कंपनी की योजना है|
निष्कर्ष:-
महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत की जानी-मानी टू व्हीलर निर्माता कंपनी है, कंपनी ने अपने उत्पादन को बढ़ाने और अपने उत्पादों के साथ वैश्विक बाजार को लक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है|
कंपनी ने 15 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित सेमिनार में अपने आने वाले EV CAR मॉडल्स को लेकर कई खुलासे किए और साथ ही महिंद्रा ने यह भी बताया कि वह आने वाले समय में बोलेरो, थार, XUV 700 तथा स्कॉर्पियो जैसे प्रचलित मॉडल्स को भी इलेक्ट्रिक रूप में बदलेगी|
कंपनी के इस खुलासे के बाद अब यह देखना है कि भारत में महिंद्रा के आने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी क्या ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर सकती हैं, और जिस तरह से उनके पेट्रोल और डीजल मॉडल ग्राहकों के बीच प्रचलित थे, उनके इलेक्ट्रिक मॉडल्स भी इतनी लोकप्रियता पाएंगे या नहीं|