देश की सबसे बड़ी टू व्हीलर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लगातार अपने पॉपुलर कार मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करती जा रही है, हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में हुए एक कार इवेंट में कंपनी की तरफ से खुलासा किया गया कि वह अपनी सबसे पॉपुलर सेवन सीटर कार महिंद्रा एक्सयूवी 700 को इलेक्ट्रिक अवतार के साथ भारत में जल्द ही लांच करने वाली है|
इस कार इवेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने अपनी भविष्य की योजनाओं को उजागर करते हुए एक्सयूवी 700 को इलेक्ट्रिक मॉडल में लांच करने का ऐलान किया है यह वर्तमान में मौजूद एक्सयूवी 700 के पेट्रोल और डीजल वर्जन से बिल्कुल ही अलग होगी| एक्सयूवी 700 का यह इलेक्ट्रिक वर्जन इसे एक नया लुक तथा पहचान दिलाएगा|
आज हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से एक्सयूवी 700 के इलेक्ट्रिक वर्जन जो कि निकट भविष्य में लांच होने वाला है के फीचर्स, मॉडल, प्राइसिंग के साथ-साथ और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां आपसे साझा करने का प्रयास करेंगे|
अगर आप भी महिंद्रा की इन पॉपुलर कार्स को इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ लांच होने की उम्मीद कर रहे हैं, तो हमारे इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें|
महिंद्रा एक्सयूवी 700 इलेक्ट्रिक:-
भारत की सबसे बड़ी घरेलू टू व्हीलर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा है, महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों पर अपना पूरा फोकस कर रही है|
इसका ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है जिसमें महिंद्रा कंपनी ने XUV 700 के इलेक्ट्रिक वर्जन को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर उतारा और इसकी फोटो को शेयर किया है|
भारत में इस घरेलू निर्माता कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी एक्सयूवी 700 अपनी बहुत सारी खूबियों के कारण लोगों के दिलों पर राज करती है|
भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा मोटर्स ने पुष्टि की है कि वह 2024 के अंत तक xuv700 के इलेक्ट्रिक वर्जन को लांच करेगी|
कंपनी ने इसका खुलासा करते हुए कहा है की महिंद्रा एक्सयूवी 700 इलेक्ट्रिक एसयूवी ब्रांड के रूप में नए इलेक्ट्रिक ओन्ली सब ब्रांड XUV.e8 के रूप में नए नाम के साथ लॉन्च की जाएगी|
15 अगस्त 2023 को महिंद्रा कंपनी ने यह घोषणा की थी कि कंपनी अपनी बोर्ड इलेक्ट्रिक वेंग के तहत 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को बाजार में लॉन्च करेगी, जिनमें xuv700 शामिल किया गया है|
READ MORE:-
महिंद्रा एक्सयूवी 700 EV डायमेंशन और पावर:-
महिंद्रा एक्सयूवी 700 महिंद्रा की सबसे पॉपुलर सेवन सीटर कार में से एक है, इसके फीचर्स, लुक तथा डिजाइन ही भारत में इसे नंबर वन बनाए हुए हैं| भारतीय कार बाजार में इसकी सेल सेवन सीटर श्रेणी में सबसे अधिक होती है|
ICE पावर्ड xuv700 के मुकाबले इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन लीक हुई फोटोस के आधार पर थोड़ा सा बड़ा नजर आता है| इसकी लंबाई 4740 मिलीमीटर, चौड़ाई 1900 मिलीमीटर, ऊंचाई और व्हीलबेस 2762 मिलीमीटर का होगा|
इस डायमेंशन के लिहाज से यह वर्तमान एक्सयूवी 700 से ज्यादा लंबी, चौड़ी और ऊंची नजर आती है, कंपनी ने इसके नाम की घोषणा करते हुए कहा है की एक्सयूवी 700 इलेक्ट्रिक वर्जन में नए नाम XUV.e8 के साथ 230 BHP से 350 BHP की पावर जनरेट करने वाली मोटर के साथ लांच होगी|
महिंद्रा एक्सयूवी 700 EV लुक,डिजाइन और बैटरी:-
महिंद्रा ऑटोमोबाइल कंपनी की XUV 700 इलेक्ट्रिक अवतार के साथ नए लुक और डिजाइन में नजर आने वाली है, महिंद्रा XUV.e8 एसयूवी कांसेप्ट में क्लोज ऑफ फ्रंट ग्रिल, फ्रंट बंपर मस्कुलर हेड लाइट, स्टाइलिश और इफेक्टिव एलइडी लाइट के साथ इस कार का पिछला हिस्सा ICE (इंटरनल कंजप्शन इंजन) से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के जैसा दिखाई देगा|
महिंद्रा कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया है, कि XUV 700 इलेक्ट्रिक 80kWh तक के बैटरी पैक और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस होगी|
इसमें आपको 230 BHP से 350 BHP तक का पावर देखने को मिलेगा इसके साथ ही यह एक्सटीरियर इलेक्ट्रिक उपकरणों को पावर देने के लिए V2L(व्हीकल-2-लोड) फंक्शन के साथ पावर जनरेट करेगी|
यह नया इलेक्ट्रिक मॉडल INGLO प्लेटफार्म पर आधारित होगा, जिसमें मानकीकृत सेल टू टेक टेक्नोलॉजी के साथ एक सामान्य बैटरी पर एक डिजाइन का इस्तेमाल किया जाएगा|
INGLO आर्किटेक्चर पर आधारित महिंद्रा की सभी इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेंज 60-80 kWh होगी और यह 175 KW के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगी, इस फास्ट चार्जर की मदद से यह इसे 30 मिनट से कम समय में 80% तक चार्ज करने की क्षमता रखेगी|
महिंद्रा एक्सयूवी 700 के इलेक्ट्रिक वर्जन में इसके पेट्रोल और डीजल वर्जन के मुकाबले कुछ बदलाव नजर आएंगे यह बदलाव ऐसे ही होंगे जैसे XUV 300 और XUV 400 के बीच दिखाई देते हैं|
इसके इंटीरियर में आपको खासकर बड़े साइज की ट्रिपल डिस्प्ले स्क्रीन सेटअप देखने को मिलेगी, जोकि इसकी ड्राइव को और भी कन्वीनियंस/सुविधाजनक बनाने में सहायक होगा|
F&Qs:-
निष्कर्ष:-
वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड काफी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है इंडिया में भी इलेक्ट्रिक कार का चलन काफी तेजी से बढ़ा है| फिलहाल भारत में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 75 फ़ीसदी है|
इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में टाटा मोटर्स का एकछत्र राज वर्तमान में है, परंतु हाल ही में महिंद्रा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर कारों के इलेक्ट्रिक मॉडल को लांच करने की घोषणा के बाद ऐसा लग रहा है कि महिंद्रा आने वाले समय में टाटा की बादशाहत को कड़ी टक्कर देगी|
चाहे जो भी हो परंतु एक ग्राहक के तौर पर आपको आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कार के बेहतरीन मॉडल्स जोकि एक्सटेंडेड रेंज परफॉर्मेंस ऑल डिजाइन के साथ आएंगे देखने को मिलेंगे|