जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि इलेक्ट्रिक वाहन वर्तमान में हमारे जीवन का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं उनकी उपयोगिता और उपलब्धता में संशय नहीं है परंतु इनको चार्ज करना एक बड़ी समस्या है| किसी भी कार यह बड़े इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने के लिए यह फास्ट चार्जर की आवश्यकता होती है| वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता पर्याप्त नहीं है जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है|
भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद चार्ज करने को लेकर कई बार लोगों में कन्फ्यूजन रहता है|
इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए बाजार में दो तरह के चार्जर (AC और DC) उपलब्ध है, इनमें से किस तरह के चार्जर का उपयोग करना आपके लिए बेहतर होगा अपने इस ब्लॉग के माध्यम से आज हम इसी पर चर्चा करने वाले हैं|
इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको भारत में हाल ही में लांच एक ऐसे मूवेबल डीसी फास्ट चार्जर के बारे में जानकारी देंगे जोकि इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में क्रांति लाने में सक्षम है|
Quench Mini EV Charger:-
भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में लगातार प्रगति देखने को मिल रही है| आए दिन भारत की बड़ी-बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने पारंपरिक वाहनों को इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ लॉन्च करने में जुटी हुई, जिनमें टाटा तथा महिंद्रा जैसी स्वदेशी कंपनियों का महत्वपूर्ण योगदान है|
लेकिन चार्जिंग बुनियादी ढांचे की सीमाएं एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, इस चार्जिंग की समस्या को हल करने के लिए पुणे(महाराष्ट्र) कि एक भारतीय कंपनी QUEANCH ने अपना एक बेहतरीन प्रोडक्ट लॉन्च किया है|
यह एक पोर्टेबल 30kW DC फास्ट चार्जर के साथ आता है और अपने बेहतरीन कैपेसिटी तथा MINI डिजाइन के कारण इलेक्ट्रिक चार्जिंग की समस्या को खत्म करने में महत्वपूर्ण योगदान निभा सकता है|
QUENCH MINI DC फास्ट चार्जर एक कंपैक्ट डिजाइन के साथ आता है, जिससे इसे कहीं भी लाने ले जाने में कोई समस्या नहीं होती है| इसका लेआउट सुविधाजनक है, जिससे इसे भी लाना ले जाना आसान बन जाता है इससे निश्चित चार्जिंग स्टेशनों और व्यापक बुनियादी ढांचे की आवश्यकता कम हो जाती है|
यह चार्जर आपके वाहन को कहीं भी चार्ज करने के लिए तैयार किया गया है जोकि 0 से 80% तक वाहन को सिर्फ 15 से 20 मिनट में चार्ज कर सकता है| चार्जिंग कंपनी ने इस बेहतरीन चार्जर को लॉन्च करते हुए घोषणा की है कि वह उसे जल्द ही आम जनों के लिए उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी|
READ MORE:-
Quench Mini EV Charger की मुख्य विशेषताएं:-
QUENCH MINI DC फास्ट चार्जर का मुख्य आकर्षण इसकी डिजाइन तथा इसकी लचीली 63 amp पावर लाइन है, जो 5m, 10m और 15m के साथ उपलब्ध है| यह उन चार जनों की तुलना में कम इंस्टॉलेशन के साथ एक निश्चित करंट प्रदान करता है, जिनके लिए निरंतर इलेक्ट्रिक स्त्रोत की आवश्यकता होती है|
इस फास्ट चार्जर में आपको ऑटोमेटिक चार्जिंग फंक्शन, पीओएस सेल्फ मोड, आरएफआईडी एक्सेस के साथ मिनिमम चार्जिंग टाइम जैसी अन्य बेहतरीन सुविधाएं भी मिलते हैं| QUENCH MINI DC फास्ट चार्जर को बनाने वाली कंपनी 2020 में स्थापित जर्मनी इंजीनियरिंग कंपनी और भारत के डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स को एक साथ जोड़ती है|
पुणे की इस कंपनी ने QUENCH MINI DC फास्ट चार्जर का डिजाइन इस प्रकार से तैयार किया है कि यह चार्जर ठंडे स्थान से लेकर मध्य पूर्व के रेगिस्तान तथा अन्य कठोर परिस्थितियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम है|
QUENCH कंपनी के निर्देशक ओंकार गरुणकर ने कहा है कि यह चार्जर मिनी पोर्टेबल इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के लिए नया मानक स्थापित करेगा| इसका बेहतरीन लचीलापन और उपयोग में आसानी इसे इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों के लिए बहुत सुविधाजनक उपलब्धता प्रदान करेगा|
इस फास्ट चार्जर की चार्जिंग कैपेसिटी तथा पोर्टेबल साइज इसे एक गेम चेंजर के रूप में भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार में स्थापित करेगा| इस चार्जर की मदद से इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को केवल स्थिर चार्जिंग स्टेशन खोजने पर रहने की आवश्यकता नहीं है| वह इस चार्जर को अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं, और आवश्यकता पड़ने पर अपने वाहन को आसानी से चार्ज करके अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं|
Quench Mini EV चार्जर का इतिहास:-
QUENCH MINI DC फास्ट चार्जर बनाने वाली भारतीय कंपनी भले ही 2020 से अस्तित्व में आई है, परंतु इस प्रकार के मूवेबल मिनी चार्जर वैश्विक स्तर पर काफी पहले से चलन में है| अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड, चीन जैसे कई देशों में इस प्रकार के मिनी चार्जर के कारण ही वहां पर इलेक्ट्रिक वाहनों के चलन में काफी सकारात्मकता देखने को मिली है|
QUENCH MINI DC फास्ट चार्जर बनाने वाली आरती कंपनी ने अपने इस प्रोडक्ट को जर्मन तकनीकी द्वारा संचालित किया है जिसे विशेष रूप से कठिन से कठिन परिस्थितियों तथा मौसम की विविधता के हिसाब से डिजाइन किया गया है|
QUENCH MINI DC फास्ट चार्जर को कंपनी के पावर इलेक्ट्रॉनिक्स विशेषज्ञों के एक समूह द्वारा डिजाइन किया गया है, जो 50 वर्षों से अधिक समय से बैटरी निर्माण और परीक्षण उपकरणों में विशेषज्ञता रखते हैं|
इन वैज्ञानिकों ने इस चार्जर को परीक्षण करने के लिए सऊदी अरब के रेगिस्तान और स्कैंडिनेविया के अत्यधिक ठंडे मौसम दोनों की कठोर परिस्थितियों का सामना करने के लिए डिजाइन किया है|
इसकी विश्वसनीयता इसी से साबित हो जाती है कि कंपनी की बैटरी परीक्षण, चार्जिंग और उपकरणों को 75 से अधिक देशों में ग्राहकों का समर्थन मिला हुआ है|
निष्कर्ष:-
यह तो हम सभी जानते ही हैं कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का ही है, क्योंकि जिस प्रकार से भारत में डीजल वाहनों पर अंकुश लगाया जा रहा है| इसे देखते हुए लगता है कि आने वाले 5 से 10 सालों में यही हाल पेट्रोल से चलने वाले वाहनों का भी होगा|
इसी तरह की भविष्य की अवधारणा को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनी जल्द से जल्द अपने प्रोडक्ट को इलेक्ट्रिक रूप में परिवर्तित करने में लगी हुई है| परंतु वर्तमान में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की कम उपलब्धता ग्राहकों की परेशानी का कारण बना हुआ है|
भारतीय कंपनी का QUENCH MINI DC फास्ट चार्जर इस समस्या का बेहतर समाधान लेकर प्रस्तुत हुआ है| इसका परीक्षण करके इसको आजमाया जा चुका है, और आने वाले 2 से 3 सालों में यह इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी को बढ़ाने में तथा इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगा|