Hyundai हमेशा से भारत में अपनी कारों को लेकर चर्चा में रहा है| Hyundai की कारें अपने लुक, लग्जरी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के कारण हमेशा से चर्चा में रही हैं|
स्टाइल, हाई रेंज और फीचर्स से भरपूर इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए Hyundai IONQ 5 एक बढ़िया विकल्प के रूप में उपलब्ध है|
Hyundai IONQ 5 एक बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक एक्सयूवी है, जो भारतीय बाजार में धूम मचा रही है| अपने आकर्षक डिजाइन, बेहतरीन अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ Hyundai IONQ 5 भारत में सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार बनने की तरफ अग्रसर हो रही है|
Hyundai IONQ 5 वर्तमान में जिस दाम पर कंपनी ने लॉन्च की है, उससे यह सीधे तौर पर KIA E6 से प्रतिस्पर्धा करती हुई दिखाई दे रही है|
Hyundai IONQ 5:-
Hyundai IONQ 5 विशेषकर दो वेरिएंट में उपलब्ध है-
1. लॉन्ग रेंज RWD
2. परफॉर्मेंस AWD
Long-Range RWD वैरीअंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 217 हॉर्स पावर और 258 पाउंड टॉर्क का उत्सर्जन करती है| Long-Range RWD सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर एक बार चार्ज करने पर 300 मील तक की रेंज उपलब्ध करवाती है|
परफॉर्मेंस AWD वेरिएंट में 2 इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 301 हॉर्स पावर और 446 पाउंड टॉर्क पैदा करती है| परफॉर्मेंस AWD इलेक्ट्रिक मोटर एक बार चार्ज करने पर 256 मील तक की बेहतरीन रेंज प्रदान करता है|
Hyundai IONQ 5 को 350 kw DC फास्ट चार्जर का उपयोग करके केवल 18 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है| यह एक बार फुल चार्ज होने पर 631 km की बेहतरीन रेंज प्रदान करता है|
Hyundai IONQ 5 V2L टेक्नोलॉजी के द्वारा आपको लैपटॉप या इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे अन्य उपकरणों की तरह कार की बैटरी का उपयोग करने की स्वतंत्रता प्रदान करता है|
Hyundai IONQ 5 की कीमत:-
Hyundai IONQ 5 की शुरुआती कीमत 44.95 लाख(एक्स शोरूम) है| यह इसे भारत में उपलब्ध सबसे महंगे इलेक्ट्रिक वाहनों में से एक बनाता है|
लेकिन जो एक बेहतरीन रेंज, आधुनिक फीचर्स और शानदार डिजाइन जैसी सुविधाओं को चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतर विकल्प साबित होता है|
Hyundai IONQ 5 विभिन्न रंगों में उपलब्ध है, जिनमें- फैंटम ब्लैक, डिजिटल टील, सरीन वाइट और साइबर ग्रे जैसे कलर शामिल है|
READ MORE:-
Best Electric Scooter For Handicapped:2023
Upcoming Top 5 Electric Cars In India:-2023
Elon Musk: एक दूरदर्शी क्रांतिकारी विचारधारा के समर्थक
Biography Of JRD TATA: India Entrepreneur
Hyundai IONQ 5 की विशेषताएं:-
Hyundai IONQ 5 वर्तमान में मौजूद सभी इलेक्ट्रिक कारों से अपनी डिजाइन और लुक को लेकर चर्चा में है| इसकी कुछ प्रमुख विशेषताएं जो इसे सबसे बेहतर विकल्प बनाती हैं|
1. आकर्षक डिजाइन:-
Hyundai IONQ 5 का डिजाइन विदेशों में मिलने वाली इलेक्ट्रिक कारों की तरह दिखाई देता है| Hyundai IONQ 5 का डिजाइन भारतीय बाजार में उपलब्ध किसी भी अन्य इलेक्ट्रिक वाहन से भिन्न है|
Hyundai IONQ 5 के फ्रंट एंड पर ब्रांड के सिग्नेचर, पैरामेट्रिक्स पिक्सल्स हेडलाइट जिनकी संख्या 200 के करीब है दिखाई देती हैं| जबकि इसके बैक साइड में एक पतली एलइडी टेल लाइट स्ट्रिप मौजूद है, जो कि खासकर रात में इसके लुक को और बेहतर बनाती है|
2. बेहतरीन रेंज:-
इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने से पहले विचार करने का जो सबसे बड़ा कारण है वह है इलेक्ट्रिक कार की रेंज जो कि वर्तमान में उपस्थित सभी कारों मे इतनी बेहतरीन नहीं है, जितनी Hyundai IONQ 5 मे दी गई है|
IONQ 5 इलेक्ट्रिक कार की बैटरी दो बैटरी विकल्पों के साथ बाजार में उपलब्ध है|
एक 58 kwh बैटरी और दूसरा-72.6kwh बैटरी|
इसकी 58 kwh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 300 किलोमीटर तक की रेंज देती है जबकि 72.6 kwh की बैटरी 480 किलोमीटर तक की बेहतरीन रेंज प्रदान करती है|
3. फीचर्स:-
- 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- एलईडी फ्रंट एंड टेल लाइट
- वेंटिलेटेड सीट
- बड़ा बूट स्पेस
- बेहतरीन 163 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस (विद लोड)
- फाइव स्टार रेटिंग इन ग्लोबल एनकैप
- टिल्ट एंड टेलीस्कोपी स्टीयरिंग व्हील
- 360 डिग्री कैमरा विद रिवर्स पार्किंग
- पैनारोमिक मूनरूफ
- सन प्रोटेक्टर इन ऑल डोर
- इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल फ्रंट एंड रियर सीट
- ADAS लेवल 2
- ऑटो होल्ड फंक्शन
- पेडल शिफ्टर
- फास्ट चार्जिंग (800V फास्ट चार्जिंग सपोर्ट/18 मिनट में 10 से 80% तक)
- लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट इत्यादि
Hyundai IONIQ 5 के विकल्प:-
Hyundai IONQ 5 वर्तमान में मौजूद सभी इलेक्ट्रिक कारों से बेहतरीन फीचर तथा रेंज प्रदान करती है, Hyundai की यह कार सीधे तौर पर कई सारी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर दे रही है, जिनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है|
1. KIA EV6:-
KIA EV6 इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने वालों के लिए एक और बढ़िया विकल्प हो सकता है, यह Hyundai IONQ 5 के समान रेंज और सुविधाएं प्रदान करता है|
Hyundai IONQ 5 भले ही KIA EV6 से थोड़ा महंगी है, परंतु इसकी स्टाइल, लुक, फीचर्स और ग्लोबल रेटिंग इसे KIA EV6 से बेहतर बनाती है|
2. MG ZS EV:-
MG ZS EV एक अधिक किफायती इलेक्ट्रिक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है जो IONIQ 5 के समान ही रेंज प्रदान करती है और कीमत में भी इससे कम है|
हालांकि यह इतनी सुविधाएं तथा फीचर्स प्रदान नहीं करती है, जितने की Hyundai IONQ 5 मैं आपको फीचर्स तथा सुविधाएं मिलती है|
3. Tesla मॉडल 3:-
Tesla मॉडल 3 एक अधिक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है, जो Hyundai IONQ 5 की तुलना में बहुत ही बेहतरीन रेंज और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करती है| हालांकि इसकी कीमत भी Hyundai IONQ 5 के समान ही निर्धारित की गई है|
निष्कर्ष:-
अंततः हम यह कह सकते हैं, कि आपके लिए सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक SUV आपकी व्यक्तिगत जरूरतों और बजट पर निर्भर करती है| यदि आप एक स्टाइलिश लंबी दूरी और सुविधा संपन्न इलेक्ट्रिक SUV की तलाश कर रहे हैं तो Hyundai IONQ 5 आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है
वर्तमान में Hyundai IONQ 5 एक स्टाइलिश और इनोवेटिव SUV बनकर भारतीय कार बाजार में धूम मचा रही है तथा पूर्व से मौजूद सभी इलेक्ट्रिक SUV को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है|