वर्तमान में देश में बढ़ती हुई इलेक्ट्रिक कार की डिमांड को देखते हुए कई कार कंपनियां नए-नए फीचर तथा अपडेट लेकर बाजार में उतर रही हैं| सभी कार कंपनियां ग्राहकों की सहूलियत के हिसाब से अपने प्रोडक्ट्स में बदलाव करती हुई नजर आ रही हैं|
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में नए अपडेट के साथ जब से TATA TIGOR EV को लॉन्च किया है, तब से इसकी डिमांड काफी बढ़ती जा रही है| अब इसमें पिछले मॉडल की तुलना में सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज और प्राइमरी फीचर्सआपको देखने को मिलेंगे|
अगर आप भी बढ़ती हुई पेट्रोल और डीजल की कीमतों से परेशान हैं और एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं| तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें, क्योंकि इसमें "TATA की इस इलेक्ट्रिक कार आपको मिलेगी 8 साल की वारंटी तथा बेहतरीन रेंज" के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी|
TATA TIGOR EV:-
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे पॉपुलर सेडन कार को नए अपडेट के साथ मार्केट में प्रस्तुत किया है| TATA कंपनी ने इसे TIGOR EV XZ+ LUX नाम के वारंटी पैक के साथ लॉन्च किया है|
कंपनी ने इसमें 10 नए एक्स्ट्रा फीचर्स ऐड किए हैं, जो कार को और ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाते हैं| ऑल न्यू मैग्नेटिक कलर में पेश किया गया है|
TIGOR EV XZ+ LUX नाम का यह नया मॉडल 315 KM(ARAI Certified Range) के साथ आता है| इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13.75 लाख रुपए रखी गई है जो कि इसे भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक सेडन कार बनाती है|
टाटा मोटर्स ने इस वैरीअंट के लिए फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट करने की भी घोषणा की है जोकि ऑथराइज्ड डीलरशिप पर कराए जा सकते हैं| इन सॉफ्टवेयर्स की मदद से आप अपनी कार में multi-mode रीजन, I-TPMS, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी और टायर पंक्चर रिपेयर किट जैसी सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं|
TATA TIGOR EV के अलावा TATA ने अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक कार TATA TIAGO EV तथा TATA NEXON EV SUV को भी इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ भारतीय बाजार में पहले ही उतार दिया है|
TATA TIGOR EV वारंटी पैक:-
टाटा मोटर कार कंपनी ने TIGOR EV XZ+ LUX वैरीअंट पर शानदार वारंटी ऑफर की पेशकश ग्राहकों के लिए की है| कंपनी इस कार पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर तक की वारंटी पैक वर्तमान में भी ऑफर कर रही है|
ग्लोबल एनसीएपी स्टार रेटिंग ने इस कार को 4 स्टार की रेटिंग दी है| यह कार वर्तमान में मौजूद सभी इलेक्ट्रिक कार से सेफ्टी के लिहाज से भी पीछे नहीं है|
TATA TIGOR EV: वैरीअंट तथा कीमत:-
टाटा मोटर्स ने अपग्रेडेड TIGOR EV को भारतीय बाजार में विभिन्न वैरीअंट के साथ में लॉन्च कर दिया है| वर्तमान में TATA TIGOR EV का मॉडल लाइनअप 4 वैरीअंट के साथ मौजूद है|
इनमें XE, XT, XZ+ और XZ+ LUX वेरिएंट्स को शामिल किया गया है, कंपनी द्वारा इनकी कीमत निर्धारित की गई है|
- TATA TIGOR EV XE- 12.49 लाख रुपए (एक्स शोरूम)
- TATA TIGOR EV XT- 12.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम)
- TATA TIGOR EV XZ+ -13.49 लाख रुपए (एक्स शोरूम)
- TATA TIGOR EV XZ+LUX- 13.75 लाख रुपए (एक्स शोरूम)
TATA TIGOR EV के इन सभी मॉडल में सबसे अधिक फीचर्स, रेंज तथा सुविधाएं आपको TATA TIGOR EV XZ+LUX मैं देखने के साथ मिलेंगे और यह एक नए मैग्नेटिक रेड कलर ऑप्शन के साथ एक्सटेंडेड रेंज ऑफर करता है|
TATA TIGOR EV XZ-LUX वेरिएंट:-
नई TATA TIGOR EV 26 kwh लिक्विड कूल IP67-रेटेड बैटरी पैक द्वारा संचालित होती है, जिससे एक मोटर द्वारा जोड़ा जाता है| यह 74 bhp का पावर और 170 nm का टॉर्क उत्पन्न करता है|
TATA TIGOR EV XZ+LUX वैरीअंट एक बार चार्ज करने पर आपको 315 किलोमीटर की बेहतरीन ड्राइविंग रेंज प्रदान करने का भरोसा भी दिलाता है, जोकि पिछले सभी वेरिएंट की तुलना में 9 किलोमीटर की अधिक रेंज देता है|
इसके साथ ही TATA TIGOR EV XZ+LUX वेरिएंट में आपको मल्टीमॉड फंक्शन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, टायर पंक्चर रिपेयर किट, फुली ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ-साथ और भी बहुत सारे नए फीचर्स तथा बेहतरीन रेंज प्रदान की जाती है|
और पढ़ें:-
TATA TIGOR EV फीचर्स:-
- बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस- 172mm
- बड़ा बूट स्पेस- 316 लीटर
- पावर स्टेरिंग
- 4 पावर विंडो
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम(ABS)
- ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- ड्राइवर तथा पैसेंजर एयरवेज
- ऑल फोर व्हील कवर
- फोग लाइट
- पार्किंग सेंसर
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- इलेक्ट्रिक ओपनिंग बूट स्पेस
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- हरमन म्यूजिक सिस्टम
- 7 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- लेदर सीट्स
- ऑटोमेटिक हेड लैंप
- Multi-mode रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम
- हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट
- इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ORVM
- क्रूज कंट्रोल
जैसे कई बेहतरीन फीचर्स भी TATA की इस इलेक्ट्रिक कार के साथ ऑफर किए जा रहे हैं, जो कि इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं|
TATA TIGOR EV चार्जिंग:-
TATA TIGOR EV एक होम चार्जर के साथ वर्तमान में उपलब्ध कराई जा रही है| इस इलेक्ट्रिक कार को आसानी से हम अपने घर पर ही 15 एंपियर के सॉकेट से चार्ज कर सकते हैं|
नॉर्मल चार्जर से 0-80% तक चार्ज होने में इसे लगभग 8 घंटे 45 मिनट का समय लगता है| लेकिन यदि इसे हम फास्ट चार्जर का उपयोग करके चार्ज करते हैं तो यह 0-80% तक चार्ज होने में सिर्फ 65 मिनट तक का समय लगाती है|
TATA TIGOR इलेक्ट्रिक कार में ZiPTron की फैसिलिटी भी दी गई है जो इस कार को फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में मदद करती है|
FAQs:-
प्रश्न-TATA TIGOR इलेक्ट्रिक कार का माइलेज कितना है?
उत्तर- एक बार फुल चार्ज करने पर 306KM तक
प्रश्न- TATA TIGOR EV का टॉप मॉडल कौन सा है?
उत्तर- XZ+ इसका सबसे टॉप मॉडल है|
प्रश्न- TATA TIGOR का नया मॉडल कौन-सा है?
उत्तर- TATA TIGOR EV XZ+LUX
प्रश्न- सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन सी है?
उत्तर- TATA TIAGO EV और MG COMET
प्रश्न- सभी इलेक्ट्रिक काश इतनी महंगी क्यों होती हैं?
उत्तर- इलेक्ट्रिक कारों के आम कारों की अपेक्षा कीमत अधिक लिथियम आयन बैटरी की वजह से होती है|