"अगर बेहतरीन रेंज के साथ चाहते हैं, दमदार फीचर्स तो MG की यह कार है बेहतरीन विकल्प"आज का हमारा यह आर्टिकल आपको इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में सारी बेसिक इनफार्मेशन प्रदान करने वाला है, जिससे आपको इसे खरीदने से पहले जरूर पढ़ना चाहिए|
वर्तमान में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का व्यापार तेजी से बढ़ता जा रहा है, बढ़ती हुई मांग को देखते हुए सभी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स में नए नए फीचर ऐड करके तथा अपनी रेंज को बेहतर बनाकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती हैं|
वर्तमान समय में दो ऐसी कंपनियां है, जो अपनी बेहतरीन रेंज तथा कम कीमत और आधुनिक फीचर्स के साथ भारतीय सड़कों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं| इनमें पहली TATA NEXON तथा दूसरी MG ZS EV है|
MG ZS EV ने पिछले साल अपना मिडलाइफ फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया था, जिसकी कीमत पिछले मॉडल से 50 से ₹60000 अधिक थी परंतु बढ़ी हुई कीमत के साथ इसमें आपको बेहतरीन फीचर्स तथा रेंज देखने को मिलते हैं|
MG ZS EV 2023:-
MG ZS EV एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक SUV है, जो इलेक्ट्रिक कार बाजार में गेम चेंजर के रूप में लॉन्च हुई है| यह एक स्टाइलिश, किफायती और फीचर लोडेड SUV है, जिसे वर्तमान में भारतीय रोड कंडीशन के हिसाब से डिजाइन किया गया है|
ऑल न्यू डिजाइन के साथ MG ZS EV मे सुविधाजनक तथा प्रीमियम इंटीरियर पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे यह एक बेहतरीन विकल्प के रूप में ग्राहकों को लुभाने का प्रयास करती हुई नजर आ रही है|
MG MOTORS द्वारा हाल ही में लांच हुई, सबसे बेहतरीन और अफोर्डेबल EV MG COMET ने भी भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में बहुत ही दमदार तरीके से आगाज किया है|
READ MORE:-
MG ZS EV की विशेषताएं:-
1. बैटरी बैकअप तथा रेंज:-
MG ZS EV अपने दो वेरिएंट Excite और Exclusive के साथ भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार में उतरी है| इसमें आपको 50.3 kwh का बैटरी पैक मिल जाता है, जोकि टाइप टू प्लस CCS चार्जर कनेक्शन के साथ आता है|
7.4 kw के चार्जर से चार्ज करने पर इस गाड़ी को 0-100% तक चार्ज होने में करीब 9 घंटे का वक्त लगता है| लेकिन अगर आप इसे 50.3 kwh CCS के चार्जर से चार्ज करते हैं, तो यह 0 से 80% तक सिर्फ 60 मिनट में चार्ज होने की कैपेसिटी रखती है|
कंपनी के मुताबिक एक बार सिंगल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 461km तक की बेहतरीन रेंज प्रदान करती है, जो कि इस के पुराने मॉडल से 42 km तक अधिक है|
2. ड्राइविंग कैपेसिटी:-
नई MG ZS EV मे आपको 8 लेयर हेयर पिन मोटर मिलती है, जो कि best-in-class 176 PS की पावर देती है| यह 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में मात्र 8.5 सेकंड तक का वक्त लगाती है|
वर्तमान में इसमें आपको तीनों ड्राइविंग मोड यानी इको, नॉर्मल और सपोर्ट मिलते हैं| इसके इको मोड में आप अधिकतम रेंज हासिल कर सकते हैं, नार्मल रेंज मैं आपको ड्राइविंग परफॉर्मेंस का बैलेंस देखने को मिलता है तथा स्पोर्ट्स मोड में यह आपको एक रोमांचकारी ड्राइविंग का अनुभव भी देती है|
3. आकर्षक कीमत:-
इलेक्ट्रिक कार खरीदने की बात आती है, तो उसकी कीमत तथा रेंज सबसे बड़ी समस्या बनकर ग्राहक के सामने आती हैं| लेकिन इस एसयूवी के साथ आपको आकर्षक कीमत के साथ बेहतरीन रेंज भी देखने को मिलती है, जो कि वर्तमान में इसे सबसे अफॉर्डेबल एसयूवी बनाती है|
MG ZS EV दो वेरिएंट के साथ आती है-
1. Excite ( 21.99 लाख, एक्स शोरूम)
2. Exclusive (25.88 लाख, एक्स शोरूम)
टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी को इसका सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी माना जाता है, क्योंकि टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक का प्राइस 14.29 लाख रुपए से लेकर 16.90 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाता है| जो कि इससे काफी कम है फीचर के मामले में भी टाटा नेक्सन आपको निराश नहीं करती है|
लेकिन जहां रेंज की बात आती है वहां MG ZS EV टाटा नेक्सन को पीछे छोड़ते हुए, बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करती है|
इसके अलावा MG ZS EV का कड़ा मुकाबला Hyundai KONA EV से भी माना जाता है, जिसकी शुरुआती कीमत 23.97 लाख रुपए तक जाती है|
MG ZS EV इलेक्ट्रिक एक्सयूवी का बॉडी डायमेंशन-
लंबाई 4323mm, चौड़ाई 1809mm तथा ऊंचाई 1649 mm है|
4. वारंटी ऑफर्स:-
एमजी मोटर्स कंपनी MG ZS EV के साथ MG E-Shiled जिसमें आपको 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी, 5 साल का रोडसाइड असिस्टेंट और 5 साल के लिए ही लेबर फ्री सर्विस भी ऑफर की जाती है जोकि ग्राहक के लिए एक चिंता मुक्त वातावरण का निर्माण करती है|
इसके साथ ही MG ZS इलेक्ट्रिक कार बैटरी पर 8 साल या 150000 किलोमीटर तक की वारंटी दी जा रही है, तथा कई कंपनियां इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए बेहतरीन कार इंश्योरेंस ऑफर कर रही हैं| कंपनी के मुताबिक इस गाड़ी को खरीदने के बाद आपको ₹1 से भी कम कीमत पर पर किलोमीटर की रनिंग कॉस्ट देखने को मिलेगी|
5. लुक, डिजाइन और कलर:-
MG ZS EV मे एमजी मोटर ने आधुनिक डिजाइन तथा बेहतरीन फीचर्स का समावेश करके इसे एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में प्रस्तुत किया है|
इसमें नई इलेक्ट्रिक डिजाइन ग्रिल के साथ 17 इंच के टॉम हॉक हब डिजाइन के एलॉय व्हील देखने को मिलते हैं| इन नए एलॉय व्हील के डिजाइन से इससे बेहतरीन स्पीड के साथ-साथ शानदार रोड प्रसेंस तथा लुक प्रदान भी मिलती है|
MG ZS EV आपको चार अलग-अलग आकर्षक एक्सटीरियर कलर वैरीअंट मैं देखने को मिलती है, जिसमें- फेरिक व्हाइट, करंट रेट, सिल्वर और सेबल ब्लैक कलर शामिल है|
बेहतरीन फीचर्स:-
MG ZS EV आपको वर्तमान में मौजूद सभी इलेक्ट्रिक एसयूवी से बेहतरीन फीचर्स प्रदान करते हैं, MG ZS EV के कुछ मुख्य फीचर्स निम्नलिखित है|
- 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- 10.1 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- एप्पल कार प्ले
- एंड्राइड ऑटो एप
- वायरलेस चार्जिंग
- स्मार्ट कीलेस एंट्री
- एडवांस क्रूज कंट्रोल फैसिलिटी
- ऑल एलइडी लाइट
- बेस्ट इन क्लास स्पीकर्स
- ब्लाइंड स्पॉट डिटेकटर
- रियल क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट
- पैनासोनिक सनरूफ
- लेदर सीट्स
- हीटेड स्टीयरिंग व्हील
- कार कनेक्टेड टेक्नोलॉजी
- PM 2.5 एयर फिल्टर
- पावर एडजेस्टेबल और फोल्डेबल स्वीट्स
- 360 डिग्री कैमरा
- 60:40 स्प्लिट सीट
- फुल साइज स्पेयर व्हील
# निष्कर्ष:-
MG ZS EV की लॉन्चिंग के बाद से ही इस एसयूवी की मांग में काफी उत्साहजनक बढ़ोतरी हुई है| भारत में आने से पहले इस एसयूवी ने विश्व भर में सफलता अर्जित की है, जिनमें यूरोप, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल है|
नई MG ZS EV इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों की सोच को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है, कुल मिलाकर यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो लंबी रेंज, फास्ट चार्जिंग और स्टाइलिश डिजाइन वाली एक इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश में है|