टाटा नेक्सन की बादशाहत खत्म करेगी महिंद्रा एक्सयूवी 400: क्या है नई कीमत, फीचर्स तथा रेंज-
जब भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बात आती है तो इसमें टाटा नेक्शन इलेक्ट्रिक का नाम पहले पायदान पर आता है| टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक भारत की टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी है|
अभी तक भारतीय कार बाजार में टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक का कोई विकल्प मौजूद नहीं था, ना तो परफॉर्मेंस में और ना ही प्राइस में, परंतु भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक को टक्कर देने के लिए महिंद्रा एक्सयूवी 400 को इलेक्ट्रिक अवतार के साथ में जब से मार्केट में लॉन्च किया है, तब से यह टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है|
इसकी सबसे खास बात यह है, कि यह मजबूती, परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता में टाटा नेक्सन के समकक्ष है और इसका दाम भी टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक से काफी कम है|
आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि क्यों महिंद्रा एक्सयूवी 400 आपके लिए टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक से भी बेहतर विकल्प साबित हो सकती है|
Mahindra XUV400 वेरिएंट तथा रेंज:-
एंड महिंद्रा ने अपनी दमदार एसयूवी Mahindra XUV400 EV को 3 वैरीअंट के साथ भारतीय कार बाजार में उतारा है| महिंद्रा ने अपनी इस एसयूवी के वेरिएंट्स का नाम EL, EC और EL रखा है|
Mahindra XUV400 EV का EC वेरिएंट 34.5 KWH की बैटरी से लैस होगा जिसकी रेंज 375 किलोमीटर होगी इसमें 3.3 KW और 7.2 KW का चार्जिंग ऑप्शन भी ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा| Mahindra XUV400 EV का यह वैरीअंट ग्राहकों को लुभाने वाले हर ऑफर उपलब्ध करता है|
Mahindra XUV400 EV के EL वैरीअंट की एक्स शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपए है इसमें 39.4 KWH की बैटरी है जिसकी रेंज 456 का माइलेज प्रदान करती है इसके साथ आपको 7.2 KW का चार्जर भी उपलब्ध कराया जाएगा|
Mahindra XUV400 EV इलेक्ट्रिक एसयूवी में 50 kwh DC फास्ट चार्जर दिया गया है| जिसे लेकर कंपनी का दावा है, कि यह केवल 50 मिनट में 80% तक कार की बैटरी को चार्ज कर सकता है| जबकि वही इसे 7.2 kw AC चार्जर से फुल चार्ज करने में 13 घंटे का समय लगता है|
READ MORE:-
Mahindra XUV400 EV कीमत/डायमेंशन:-
Mahindra XUV400 EV वर्तमान में भारत में उपलब्ध सभी इलेक्ट्रिक एसयूवी से बेहतरीन परफॉर्मेंस और रेंज के साथ-साथ कम कीमत में बहुत सारे लग्जरी फीचर्स भी ऑफर कर रही है|
इसके बेस वैरीअंट EC की एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपए रखी गई है| इसके अलावा Mahindra XUV400 EV EC फास्ट चार्जर 16.49 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तथा टॉप मॉडल Mahindra XUV400 EV EL फास्ट चार्जर 18.99 लाख रुपए(एक्स शोरूम) निर्धारित की गई है|
Mahindra XUV400 EV की लंबाई 4200mm, चौड़ाई 1821mm, ऊंचाई 2600mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 200mm का तथा इसका बूट स्पेस 378 लीटर का है|
Mahindra XUV400 EV बैटरी पैक, मोड तथा पावर:-
Mahindra XUV400 EV एक दमदार परफॉर्मेंस वाली इलेक्ट्रिक ऐसी हुई है, जिसमें 34.5 kwh और 39.4 kwh जैसे पावरफुल दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं|
वही Mahindra XUV400 EV की इलेक्ट्रिक मोटर 150 bhp की पावर और 310 nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है|
महिंद्रा एंड महिंद्रा कार निर्माता कंपनी ने अपनी इस एसयूवी की परफॉर्मेंस के बारे में दावा करते हुए कहा है, कि यह केवल 8.3 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार बड़ी आसानी से पकड़ सकते हैं, तथा इसकी टॉप स्पीड 150 kmph है|
Mahindra XUV400 EV मैं आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Fun, Fast और Fearless जैसे तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं, जो कि स्टेरिंग और थ्रोटल पावर को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं|
Mahindra XUV400 EV फीचर्स लिस्ट:-
Mahindra XUV400 EV वर्तमान समय में भारत में उपलब्ध सभी इलेक्ट्रिक एसयूवी से किफायती (15.99 लाख), मजबूत तथा बेहतरीन फीचर्स प्रदान करती है,|
- ऑल एलईडी लाइट सेटअप
- 7 इंच टच स्क्रीन
- स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
- ब्लूटूथ नेविगेशन
- पुश स्टार्ट बटन
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- 6 एयर बैग
- EBD
- ABS
- आइसोफिक्स माउंट
- रिवर्स पार्किंग सेंसर
- इलेक्ट्रिक सनरूफ
- मल्टीपल ड्राइविंग मोड
- ऑल पावर विंडोज
- फुली ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील
- डायमंड कट एलॉय व्हील्स
- मैक्स बूट कैपेसिटी इत्यादि|
FAQs:-
प्रश्न- Mahindra XUV400 EV कितने रंग में उपलब्ध है?
उत्तर- Mahindra XUV400 EV एवरेस्ट वाइट, नेपाली ब्लैक ड्यूलटोन, इंफिनिटी ब्लू , आर्कटिक ब्लू तथा गैलेक्सी ग्रे के साथ-साथ कई सारे ड्यूलटोन मॉडल भी है|
प्रश्न- Mahindra XUV400 EV का बूट स्पेस कितना है?
उत्तर- 418 लीटर
प्रश्न- Mahindra XUV400 EV की प्रति किलोमीटर की लागत क्या है?
उत्तर- Mahindra XUV400 EV की 39.4 kwh की बैटरी को 6.5/यूनिट बिजली से पूरी तरह चार्ज करने पर 456 का माइलेज देती है, जोकि 56 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से है|
प्रश्न- क्या Mahindra XUV400 EV मे सनरूफ मिलता है?
उत्तर- हां, Mahindra XUV400 EV के EC और EL वैरीअंट में आपको सनरूफ ऑफर किया जाता है
निष्कर्ष:-
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मुताबिक Mahindra XUV400 EV कुछ विशेष बदलाव नहीं किए गए हैं इसका डिजाइन और केविन Mahindra XUV400 EV के ही समान रखा गया है| सेफ्टी फीचर्स, लुक, परफॉर्मेंस, रेंज तथा प्राइजिंग के हिसाब से महिंद्रा एक्सयूवी 400 EV वाकई टाटा नेक्शन इलेक्ट्रिक को टक्कर देती हुई नजर आ रही है|
महिंद्रा एक्सयूवी 300 की सबसे बड़ी समस्या उसका कम बूट स्पेस था, जिसे अब महिंद्रा एक्सयूवी 400 मे समाप्त कर दिया गया है| तो अगर आप कम दाम में एक दमदार इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, तो Mahindra XUV400 EV आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है|