अपनी इलेक्ट्रिक कार के लिए सही इंश्योरेंस का चुनाव कैसे करें: ध्यान देने योग्य 6 बातें|
आप जहां भी देखो आजकल लोग इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में बात करते ही नजर आते हैं| वास्तव में इलेक्ट्रिक वाहन हमें आर्थिक रूप से चिंता मुक्त तो करते ही हैं, साथ ही पर्यावरण हितैषी भी हैं| भारत जैसे विकासशील देश में अभी भी इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन उतना नहीं हो पाया है, जितना कि अन्य विकसित देशों जैसे- चाइना, अमेरिका, जापान इत्यादि में हो रहा है|
इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदते समय हमें सबसे पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि हम उनके बारे में अपनी नॉलेज को थोड़ा सा बढ़ाने का प्रयास करें| इसका एक फायदा तो यह होगा कि हम अपने लिए एक सही इलेक्ट्रिक वाहन का चुनाव कर सकेंगे और दूसरा कि यह नॉलेज हमें भविष्य में होने वाली परेशानियों से भी हमें बचाने मदद करेगी| जिससे कि हम अपने इलेक्ट्रिक वाहन का यूज़ बड़े उपयोगी तरीके से कर सकेंगे|
भारत में अब तक करीब 5.30 लाख इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री का आंकड़ा देखा जा रहा है, जिसमें आने वाले समय में और भी बढ़ोतरी होने की अपार संभावनाएं शामिल है| हालांकि अभी भी इलेक्ट्रिक वाहनों के इंश्योरेंस यानी बीमा के बारे में लोगों को फिलहाल कम ही जानकारी उपलब्ध है|
आज के इस आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे कि "आप अपनी इलेक्ट्रिक कार के लिए एक सही इंश्योरेंस का चुनाव कैसे करें: ध्यान देने योग्य 6 बातें" कर सकें"
# इलेक्ट्रिक वाहन इंश्योरेंस:-
इलेक्ट्रिक वाहनों का इंश्योरेंस सामान्य वाहनों के इंश्योरेंस थोड़ा-सा अलग तथा महंगा होता है| इसीलिए जरूरी है, कि आप अपने इलेक्ट्रिक वाहन के लिए एक सही इंश्योरेंस/बीमा का चुनाव करें इसमें आपको बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता है|
आपको अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल का इंश्योरेंस कराने के लिए सबसे पहले उन कंपनियों की तलाश करनी होगी जो इलेक्ट्रिक व्हीकल का बीमा प्रदान करती हैं| क्योंकि वर्तमान में ऐसा देखा जा रहा है, कि जितनी भी बीमा कंपनियां सामान्य ऑटो इंश्योरेंस करते हैं वे सभी इलेक्ट्रिक वाहन का बीमा नहीं करा रही हैं|
इसीलिए हमारी सलाह है, कि आप एक इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक बनने से पहले इसके बारे में थोड़ी सी जानकारी जरूर हासिल करें|
READ MORE:-
# प्रीमियम / बैटरी कवर:-
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहक को इलेक्ट्रिक वाहन के लिए मिलने वाले थर्ड पार्टी बीमा पर 15% तक की छूट सरकार की तरफ से आपको मिल सकती है| इलेक्ट्रिक वाहन के लिए मोटर पॉलिसी प्रीमियम (ICE) रेगुलर वाहनों जैसी ही है| भारत सरकार तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कुछ माह पहले थर्ड पार्टी बीमा की प्रीमियम दरों में इजाफा कर दिया है|
इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए प्रीमियम तय करने का आधार "इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू (IDV)" यानी आपके कार की वर्तमान स्थिति जैसे कारक बड़ी भूमिका निभाते हैं| इलेक्ट्रिक व्हीकल इंश्योरेंस में थर्ड पार्टी कवर और सेल्फ डैमेज दो प्रकार के कवर दिए जाते हैं|
थर्ड पार्टी बीमा के तहत आपको रोड एक्सीडेंट या बैटरी में आग लगने या किसी और अन्य कारण से गाड़ी को नुकसान होने की भरपाई आपका सकते हैं, वही ऑन रोड डैमेज कवर के जरिए प्राकृतिक कारणों जैसे बाढ़, भूकंप या अन्य नेचुरल डिजास्टर से हुए डैमेज को कवर किया जा सकता है|
साधारण का इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चर कंपनियां अपनी कारों की बैटरी पर आमतौर पर 8 से 10 साल की वारंटी देते हैं, पर अगर यह पहले खराब हो जाए तो आपका बीमा कवर इसमें आपकी मदद करके आपका खर्च होने वाला मोटा पैसा बचा सकता है| इसीलिए आपको यह ध्यान देना चाहिए कि जिस इंश्योरेंस कंपनी से आप अपने इलेक्ट्रिक वाहन का इंश्योरेंस करवा रहे हैं क्या वह आपको बैटरी कवर दिलवा रहा है या नहीं|
# बीमा कंपनी का चुनाव कैसे करें:-
वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहन इंश्योरेंस देने वाली प्रमुख कंपनियों में बजाज एलियांज जनरल और एचडीएफसी एर्गो जैसी कुछ बड़ी बीमा कंपनियां इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है| यह बीमा कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों के लिए खास सेवाएं देती हैं, और संभावित इलेक्ट्रिक कारों के खरीदारों को इसके होने वाले फायदे की भी जानकारी देने का प्रयास करती हैं|
भविष्य में इस सेगमेंट में कई और बड़ी बीमा कंपनियों के आने की अपार संभावनाएं देखी जा रही हैं| बीमा कंपनियों ने अतिरिक्त सेवाओं और कवरेज की पेशकश अभी से शुरू कर दी है| बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस अपनी "EV For All" के तहत अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल हेल्पलाइन, एस ओ एस, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रैकिंग आदि जैसी विशेष सुविधाएं प्रदान कर रही है|
जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि इलेक्ट्रिक व्हीकल पर्यावरण के लिए अनुकूल है और लंबे समय में इसमें कॉस्ट सेविंग भी होती है| हालांकि कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी में आग लगने की दुर्घटनाओं ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को बढ़ा दिया है, इसीलिए अब सभी बीमा कंपनियां अपने बीमा कवरेज में बैटरी का भी कवरेज कर के दे रही हैं|
# क्या महंगा होगा इलेक्ट्रिक वाहन इंश्योरेंस:-
वर्तमान की स्थिति को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं, कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए प्रीमियम की राशि में बड़ा इजाफा किया जा सकता है| क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन की लागत सामान्य इंधन पर चलने वाले वाहनों की तुलना में अधिक होती है, ऐसा मुख्य रूप से इस में उपयोग होने वाली लिथियम आयन बैटरी के कारण होता है|
क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन महंगे होते हैं, इसलिए कार की इंश्योरेंस भी अधिक होती है| ऐसे में प्रीमियम भी अधिक ही होगा वही इलेक्ट्रिक वाहन में बैटरी बाहर की तरफ लगी होती है, जिससे इसके चोरी होने का तथा इसमें क्षति होने का भी डर रहता है|
फिलहाल बीमा कंपनियां इसे लेकर कोई अलग से विशेष कवरेज नहीं दे रही हैं| इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां समय-समय पर डिफेक्टेड गाड़ियों को रिकॉल कर रही हैं, और उनमें मौजूदा सिस्टम को अपडेट कर रहे हैं| यह चीजें बीमा कंपनियों के अंतर्गत नहीं आती हैं, परंतु फिर भी इससे आम ग्राहकों को विशेष सुविधा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है|
# इलेक्ट्रिक वाहन इंश्योरेंस लेते समय ध्यान देने योग्य 6 बातें:-
1. क्या आपकी इलेक्ट्रिक वाहन बीमा पॉलिसी में बैटरी को अलग से कवर दिया गया है या नहीं|
2. क्या बीमा पॉलिसी बाडिया चार्जिंग के दौरान आग लगने से बैटरी का टोटल लॉस कवर देती है या नहीं|
3. क्या आपके इलेक्ट्रिक व्हीकल की वजह से किसी तीसरे पक्ष को हुए नुकसान या व्यक्तिगत चोट की जिम्मेदारी आपकी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी में है या नहीं|
4. क्या आपके इलेक्ट्रिक वाहन बीमा में सभी पार्ट्स के लिए फिर चाहे वह प्लास्टिक हो, मेटल हो, गिलास हो या फिर किसी भी प्रकार का फाइबर के लिए जीरो डिप्रेशिएशन कवरेज है या नहीं|
5. आपको यह भी देख लेना चाहिए कि यदि नुकसान के कारण इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक के खिलाफ कोई मुकदमा दायर किया जाता है, तो पॉलिसी में अलग से लायबिलिटी कवर है या नहीं|
6. आपको यह भी ध्यान देना होगा कि क्या आपके इलेक्ट्रिक वाहन बीमा पॉलिसी में वॉल माउंट चार्जर और चार्जिंग केबल के लिए अलग से कवरेज है या नहीं| क्योंकि यह पार्ट वाहन से जुड़े नहीं होते हैं, और इसलिए इनको अलग से उल्लेख के साथ मोटर पॉलिसी वे कवर किया जाना बेहद जरूरी होता है|
यह कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें आप ध्यान में रखते हुए यदि अपनी इलेक्ट्रिक कार/वाहन का बीमा करवाते हैं, तो निश्चित की आप निश्चिंत होकर अपने वाहन का उपयोग कर सकते हैं| ऊपर बताई गई यह जानकारियां आपके वाहन तथा आपको तो सुरक्षा प्रदान करती ही है, साथ ही साथ आपके इलेक्ट्रिक वाहन पर खर्च होने वाले कुछ एक्स्ट्रा पैसों की भी बचत करती है|
# रिटर्न टो इन्वॉयस पैकेज:-
वैसे तो ऑटो इंश्योरेंस हर वाहन के लिए आवश्यक होता है, लेकिन जहां बात इलेक्ट्रिक वाहन की की जा रही हो तो इसमें इसकी परिस्थितियों को देखते हुए इलेक्ट्रिक मोटर बीमा महत्वपूर्ण साबित होता है|
माल लेते हैं किसी विशेष परिस्थिति में आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को बाढ़ वाली सड़क पर निकालते समय अपनी कार की मोटर/बैटरी खो देते हैं या खराब कर लेते हैं|
ऐसे समय में यदि आपने इंजन प्रोटेक्ट प्लस या बाढ़ क्षति सुरक्षा पैकेज का विकल्प चुना है, तो आपका मोटर बीमा इसे कवर करेगा| ऐसा कवर इलेक्ट्रिक कारों के लिए बहुत अमूल्य समझा जाता है, जिसे "रिटर्न टू इनवॉइस" भी कहा जाता है| इस कवर का चयन करके इलेक्ट्रिक वाहन मालिक को कुल नुकसान में 75% से अधिक की राशि वापस मिल जाती है|
# निष्कर्ष:-
वाकई एक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का निर्णय आपका एक शानदार निर्णय साबित हो सकता है यदि आप थोड़ी सी जागरूकता के साथ इस बारे में पड़ताल करने के बाद अपने इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदते हैं तो निश्चित ही आप ना केवल पेट्रोल व डीजल पर खर्च होने वाले अनाप-शनाप खर्च तथा सर्विस चार्ज से बस सकते हैं बल्कि आप पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं|
इस लेख में हमारा विशेषकर प्रयास रहा है कि हम आपको इलेक्ट्रिक वाहन बीमा से संबंधित सभी नवीनतम जानकारियां को उपलब्ध करवा सकें|