YULU Wynn: बिना लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हेलमेट के शान से चलाएं
आज के इस भाग दौड़ वाले समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में सभी टू व्हीलर निर्माता कंपनी अपने नए-नए प्रोडक्ट को लॉन्च कर रही है|
आज हम एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड की बात करने जा रहे हैं, जो ना सिर्फ आपकी जरूरत को पूरा करेगा बल्कि आपको किफायती दाम में भी मिलेगा और आपके बजट में फिट आएगा|
इसके अलावा अगर हम यह कहे कि इसके स्कूटर को चलाने के लिए आपको ना तो ड्राइविंग लाइसेंस, ना रजिस्ट्रेशन, ना हेलमेट और ना ही चाबी की आवश्यकता होगी तो शायद आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है| चलिए जानते हैं कैसे?
YULU इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Wynn को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है| YULU ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Wynn को काफी किफायती दाम के साथ लांच किया है, जो कि स्टूडेंट्स से लेकर हर उम्र वर्ग के लोगों को पसंद आने वाला है|
आज इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपके सामने इस बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं, जो आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने में मदद करेगी|
YULU इलेक्ट्रिक स्कूटर:-
बजाज ऑटो समर्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी YULU ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Wynn को एक किफायती बजट के साथ भारतीय बाजार में पेश किया है, आप इसे केवल ₹999 के टोकन मनी के साथ अपने नाम पर बुक करवा सकते हैं|
YULU Wynn इलेक्ट्रिक स्कूटर सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स(CMVR) के तहत लो स्पीड इलेक्ट्रिक व्हीकल कैटेगरी में आता है| जिसे चलाते समय ना तो आपको रजिस्ट्रेशन ना ड्राइविंग लाइसेंस और ना ही हेलमेट लगाने की आवश्यकता होती है|
बेहतरीन लुक और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर के परफॉर्मेंसेस से लेस इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिलेंगे| कंपनी ने फिलहाल इसे इंट्रोडक्टरी प्राइस के साथ लॉन्च किया है, यानी कि भविष्य में इसकी कीमत बढ़ सकती है| यह कंपनी की तरफ से पेश किए जाने वाला पहला इलेक्ट्रिक वाहन है|
READ MORE:-
YULU Wynn कीमत और फीचर्स:-
YULU Wynn इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत का पहला ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसको किसी भी उम्र वर्ग के लोग आसानी से चला सकते हैं| इसे चलाने के लिए आपको किसी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस तथा रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है|
YULU Wynn ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को शानदार कीमत के साथ बाजार में पेश किया है, कंपनी ने इसकी प्रारंभिक इंट्रोडक्टरी कीमत 55555/- रुपए मात्र रखी है, जिसे एक अवधि के खत्म होने के बाद बढ़ाया जा सकता है|
कीमत बढ़ने के बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 55555/- रुपए से बढ़ाकर 59999 रुपए तक करने का कंपनी ने लक्ष्य निर्धारित किया है|
जहां तक इसमें दिए गए फीचर्स की बात है, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर किसी भी तरह से आपको निराश नहीं करेगा| इसे वेयर बोर्न मॉडर्न डिजाइन स्टाइल के साथ लॉन्च किया गया है|
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको वर्टिकल माउंटेड हेडलाइंस, सिंगल सीट, टेलीस्कोपी फॉक्स सस्पेंशन, एक प्लेट बोर्ड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री, एक्सेस शेयरिंग, लोकेशन ट्रैकर जैसे कई बेहतरीन फीचर्स भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर मैं आपको देखने को मिलेंगे|
YULU Wynn कीलेस एंट्री, रेंज तथा कलर:-
YULU Wynn इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी को बजाज ऑटो की सहायक कंपनी चेतक टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने तैयार किया है| यह भारत का पहला ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे आप बिना चाबी के स्टार्ट करके कहीं भी आ जा सकते हैं|
इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन में YULU ऐप को इंस्टॉल करना होगा| इस ऐप के जरिए आप YULU Wynn इलेक्ट्रिक स्कूटर को ना केवल आसानी से स्टार्ट कर सकते हैं, बल्कि इसका कंट्रोल बेहतरीन तरीके से अपने हिसाब से कर सकते हैं|
कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट(www.Yulu.Bike.com) पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 18 साल से कम उम्र के वाहन चालकों को वाहन चलाने की स्वतंत्रता प्रदान करता है|
YULU Wynn इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं कंपनी के मुताबिक यह एक बार फुल चार्ज होने पर 80 से 100 किलोमीटर के बीच की रेंज उपलब्ध करवाता है|
वर्तमान में कंपनी ने इसे केवल दो कलर वैरीअंट स्कारलेट रेड और मूनलाइट व्हाइट में उपलब्ध कराया है, क्योंकि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक सिंगल सीट इलेक्ट्रिक स्कूटर है, इसलिए इसमें सिर्फ एक ही व्यक्ति बैठकर चल सकता है|
इस तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टूडेंट्स (18 साल से कम) के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो कम दूरी के लिए अर्थात कोचिंग तथा कॉलेज और स्कूल में आने जाने के लिए इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं|
YULU Wynn बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान:-
इस स्कूटर की सबसे खास बात इस में मिलने वाला बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान है, जिससे इस स्कूटर की कीमत 40% तक कम की गई है| इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को हर महीने कुछ कीमत चुका कर सब्सक्रिप्शन के आधार पर किस्तों में खरीदा जा सकता है|
इस बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान में ग्राहकों को बैटरी चार्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि उसे कंपनी के नजदीकी स्वैपिंग स्टेशन पहुंचकर फुल चार्ज बैटरी से बदल कर नई बैटरी ले सकते हैं|
हालांकि ग्राहकों को ऑप्शन दिया गया है, कि वह एक्सेसरीज के तौर पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का चार्जर भी खरीद सकते हैं|
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको एक शेयरिंग फीचर मिलता है, जिसकी सहायता से आप एक ही परिवार में मौजूद कई लोगों को इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक्सेस उपलब्ध करा सकते हैं|
FAQs:-
प्रश्न- YULU Wynn इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस कितना है?
उत्तर- 55,555-59,999/-
प्रश्न- YULU Wynn इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड क्या है?
उत्तर- 24.9kmph
प्रश्न- YULU Wynn इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन कितना है?
उत्तर- 55kg
प्रश्न- क्या YULU Wynn इलेक्ट्रिक स्कूटर में GPS ट्रैकिंग सिस्टम है?
उत्तर- हां, यह स्कूटर YULU app tracks and Display के द्वारा स्कूटर की स्थिति को बताता है|
प्रश्न- YULU Wynn इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट हाइट क्या है?
उत्तर- 740mm
प्रश्न- YULU Wynn इलेक्ट्रिक स्कूटर के CEO कौन है?
उत्तर- अमित गुप्ता, को फाउंडर एंड सीईओ(YULU)
निष्कर्ष:-
आज के समय में बढ़ती हुई पेट्रोल की कीमतें आम आदमी की चिंता को बढ़ा देते हैं, ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना एक समझदारी भरा विकल्प होता है|
यह तो हम सभी जानते हैं, कि इलेक्ट्रिक स्कूटर बहुत किफायती होते हैं, परंतु अगर इसके साथ इनमें हमें आधुनिक फीचर मिले तो इन्हें छोड़ने का कोई कारण नहीं बनता है|
YULU Wynn इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदकर आप रजिस्ट्रेशन, हेलमेट तथा ड्राइविंग लाइसेंस जैसे झंझट से मुक्ति पा सकते हैं|