भारत में मौजूद सभी टू व्हीलर निर्माता कंपनियां इस समय अपने टू व्हीलर के इलेक्ट्रिक अवतार को पेस करने की जद्दोजहद में लगी हुई है| हर कंपनी ग्राहकों के बढ़ते हुए रुझान के अनुसार अपने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मॉडल्स में ज्यादा से ज्यादा रेंज देने का प्रयास कर रही हैं|
आज हम अपने ब्लॉग में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में कुछ ही समय पहले एंट्री लेने वाले Kinetic Green Zoom इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बात करेंगे जिसे कंपनी ने हाल ही में 2 नए मॉडल के साथ भारतीय टू व्हीलर इलेक्ट्रिक बाजार में उतारा है|
अगर आप भी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले हमारे इस ब्लॉग को थोड़ा सा समय निकाल कर पूरा पढ़ें जिसमें हम आपको बताएंगे कि कैसे आप "Kinetic Green Zoom: मात्र 10,000/- रुपए देकर अपना बनाएं यह इलेक्ट्रिक स्कूटर" ऑफर का लाभ उठा सकते हैं|
Kinetic Green Zoom/कीमत:-
जहां वर्तमान में मौजूद सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर को देखने से ही पता लग जाता है, कि यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है| परंतु Kinetic Green Zoom स्कूटर के साथ ऐसा नहीं है|
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ईंधन से चलने वाली स्कूटर की जैसे ही दिखाई देता है, जिसे केवल बारीकी से निरीक्षण करने पर ही आप इसको एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में पहचान सकते हैं|
भारत में हाल ही में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बाजार में प्रवेश करने वाले Kinetic Green Zoom इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसकी भारतीय बाजार में कीमत 75100/- से शुरू होकर 82,500/- तक जाती है|
काइनेटिक ग्रीन जूम इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी के द्वारा दो अफॉर्डेबल वैरीअंट के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है|
आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटी को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से बुक कर सकते हैं, इसके अलावा आप इसके नजदीकी शोरूम पर विजिट करके भी इसे बुक कर सकते हैं|
प्राप्त जानकारियों के अनुसार इस समय कंपनी के ऑफर के तहत आप मिनिमम डाउन पेमेंट(10,000/-) देकर और बाकी रकम को 2100 रुपए की आसान EMI मे कन्वर्ट करवा कर इसे घर ले जा सकते हैं|
Kinetic Green Zoom STD- 75,100(एक्स शोरूम दिल्ली)
Kinetic Green Zoom Big B- 82,500(एक्स शोरूम दिल्ली)
READ MORE:-
Kinetic Green Zoom/बैटरी पावर/रेंज:-
काइनेटिक ग्रीन जूम एनर्जी इलेक्ट्रिक स्कूटर वर्तमान में मौजूद भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं| यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने खास बैटरी पैक से लैस है, इसमें 60V, 28Ah क्षमता वाली इलेक्शन आयन बैटरी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें कि आपको 250W की मोटर का सपोर्ट भी देखने को मिलता है|
कंपनी के अनुसार इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 120 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है| Kinetic Green Zoom इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है तथा इसकी बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने में 4 से 5 घंटे तक का समय लगता है|
Kinetic Green Zoom इलेक्ट्रिक स्कूटर फीचर्स:-
Kinetic Green Zoom इलेक्ट्रिक स्कूटर पर इलेक्ट्रिक फ्रंट व्हील टेलीस्कोपिक सस्पेंशन के साथ ही दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक प्राप्त होता है इसमें विभिन्न प्रकार के आधुनिक फीचर्स भी ग्राहकों को कंपनी की तरफ से प्रदान किए गए हैं-
- ट्यूबलेस टायर
- पासिंग स्विच
- डिजिटल स्पीडोमीटर
- अंडरसीट स्टोरेज
- ऑल डिस्क ब्रेक
- एलॉय व्हील
- लो बैट्री इंडिकेटर
- सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम
- फास्ट चार्जर
- बूट लाइट
- एडिशनल स्टोरेज
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- एलईडी लाइट
- सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम इत्यादि|
FAQs:-
प्रश्न- काइनेटिक इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड कितनी है?
उत्तर- 40km/h
प्रश्न- काइनेटिक टू व्हीलर निर्माता कंपनी का मालिक कौन है?
उत्तर- Ms. Sulajja Firodia Motwani
प्रश्न- काइनेटिक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी का प्राइस कितना है?
उत्तर- 2200/- से 2800/-रुपए मात्र
निष्कर्ष:-
काइनेटिक ग्रीन जूम इलेक्ट्रिक स्कूटर में काफी सारे आधुनिक फीचर्स का समावेश किया गया है, जोकि इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है|
वर्तमान में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का काफी क्रेज बना हुआ है, अगर आप भी किसी अच्छे और बजट वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको एक शानदार अनुभव प्रदान करने की क्षमता रखता है|