वर्तमान समय में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं| कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स में निरंतर सुधार, शोध तथा नई रणनीति के साथ बाजार में उतर रही हैं| इनमें से कुछ कंपनियां ऐसी हैं जो अपने रेगुलर वर्जन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मॉडल्स में भी समानांतर बदलाव कर रही हैं|
TATA NEXON को जबसे कंपनी ने लांच किया है, तबसे साल दर साल कंपनी ने निरंतर इसके फेसलिफ्ट लाकर इस कार को और बेहतर बनाया है| कंपनी ने TATA NEXON EV मैं भी कई बार बड़े अपडेट्स किए हैं| 2023 में फिर से कंपनी TATA कि इस कार को नए अपडेट के साथ मार्केट में लॉन्च करने जा रही है|
TATA NEXON EV:2023 Facelift/टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट लॉन्चिंग डेट:2023-
TATA कंपनी ने TATA NEXON EV:2023 फेसलिफ्ट की टेस्टिंग करना प्रारंभ कर दिया है, मार्केट में कई बार इस कार को टेस्टिंग के दौरान को सपोर्ट किया गया है| उम्मीद लगाई जा रही है, किसकी टेस्टिंग जल्दी खत्म होगी, इसे अगस्त 2023 में लांच किया जा सकता है|
TATA कंपनी सिर्फ इसके रेगुलर मॉडल को ही अपडेट नहीं कर रही है बल्कि इसके EV वर्जन कॉपी अपडेट किया जा रहा है| रेगुलर NEXON के समान ही NEW NEXON EV में CURVV Concepts से प्रेरित होकर इसमें आमूलचूल बदलाव किए जा रहे हैं|
TATA NEXON EV CURVE CONCEPTS:-
Regular NEXON के समान ही NEXON EV मैं भी CURVV CONCEPTS को प्रयोग किया जा रहा है| इसमें किए जा रहे बदलाव अंतिम रूप में है, जिन्हें अगस्त 2023 तक मार्केट में उतारा जा सकता है|
फ्रंट एंड बंपर को थोड़ा CURVV तथा हेडलैंप के साथ कनेक्ट किया जा सकता है| इसमें नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील, स्टाइलिश इंडिकेटर एलईडी के साथ आने की संभावना है| इसके हाई वेरिएंट में इंडिकेटर तथा लाइट्स एलईडी के साथ ऑफर की जा सकते हैं|
TATA NEXON EV अन्य बदलाव:-
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी, वॉइस कमांड और कनेक्टेड कार के फीचर के साथ, 10.25 इंच के टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम को भी ऑफर किया जा सकता है|
TATA NEXON EV 2023 क्लस्टर भी शामिल होगा जैसा कि इसके CURVV रेगुलर मॉडल में देखा गया था| इसमें 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स भी शामिल होंगे|
TATA NEXON EV:2023 नई पावर:-
इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, फिर भी इसे पहले से बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है| ताकि इसकी रेंज को इनक्रीस किया जा सके और बैटरी चार्जिंग टाइम को कम किया जा सके|
TATA NEXON EV PRIME 2023 मैं वर्तमान की तरह ही 30.2Kwh बैटरी पैक और 129bhp जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है|
TATA NEXON EV MAX में 40.5kwh बैटरी पैक और 143bhp जनरेट करने वाले इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना जताई जा रही है|
TATA NEXON EV:2023 में विशेष बदलाव-
NEW TATA NEXON EV 2023 कई सारे बदलावों के साथ अगस्त माह में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है| इसके सारे बदलावों में से एक बदलाव जोकि कौतूहल का विषय बनता जा रहा है वह है TATA NEXON की स्टेरिंग व्हील पर डिस्प्ले मिलना|
अगर ऐसा होता है तो TATA NEXON EV भारत की पहली ऐसी SUV होगी जिसके स्टीयरिंग व्हील पर डिस्प्ले लगा होगा| जोकि देखने में भी काफी आकर्षक होता है| यह कांसेप्ट विदेशों में तो आम है, परंतु भारत में अभी तक इसका प्रयोग संभव नहीं हो पाया है|
इस बदलाव से EV CAR LOVERS इसके अपडेट जानने को लेकर तथा इसकी लॉन्चिंग को लेकर विशेष कोतुहल दिखाई पड़ रहा है|
NOTE:- हम आपके सामने निरंतर नई अपडेट लाने का प्रयास करते हैं जैसे ही हमें इसके बारे में और अपडेट मिलती है हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको अवगत कराएंगे|
इन्हें भी पढ़ें:-
# 1. JRD TATA BIOGRAPHY