अगर आप एक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो वर्तमान में ढेरों विकल्प आपके सामने मौजूद है| परंतु बढ़ती हुई पेट्रोल और डीजल की कीमतों को देखते हुए आपको अपने सर्च को थोड़ा सा बढ़ाने की आवश्यकता है| इसके लिए आप इलेक्ट्रिक वाहन/इलेक्ट्रिक कार की तरफ देख सकते हैं|
आज के समय में देखा जाए तो ज्यादातर लोगों की पसंद इलेक्ट्रिक कार होती जा रही हैं| इलेक्ट्रिक कार का मार्केट धीरे-धीरे भारतीय बाजार में अपना दबदबा बनाने के प्रयास में लगा हुआ है|
आजकल बढ़ते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों को देखते हुए लोगों में इलेक्ट्रिक कार की डिमांड बढ़ती जा रही है| मार्केट में इलेक्ट्रिक कार की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए हर दिन कोई ना कोई कार कंपनी एक नए डिजाइन तथा रेंज के साथ मार्केट में अपना प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है|
कोरियाई कंपनी KIA ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार KIA EV6:-2023 भारतीय मार्केट में लांच की है हम अपने इस आर्टिकल में आज हम KIA EV6:-2023/KIA की पहली इलेक्ट्रिक कार जाने नई कीमतें/रेंज और फीचर्स के बारे में चर्चा करें|
KIA EV6:-2023/KIA की पहली इलेक्ट्रिक कार जाने नई कीमतें/रेंज और फीचर्स:-
KIA MOTORS ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार KIA EV6 लांच कर दी है| वर्तमान में यह कार दो वेरिएंट- Kia EV6 GT Line RWD और Kia EV6 GT Line AWD देखने को मिलेगी|
KIA MOTORS ने लंबे अंतराल के बाद भारतीय बाजार में इसकी कीमतों का खुलासा कर दिया है, यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है| इस साल कंपनी इसकी सिर्फ100 यूनिटी बिक्री करेगी|
इस कार को ₹300000 के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जाता है| कंपनी ने प्रारंभ में दिल्ली, मुंबई, पुणे अहमदाबाद, नोएडा, जयपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद से इसकी बुकिंग प्रारंभ कर दी है|
READ MORE:-
# इंटीरियर और फीचर्स:-
Kia EV6 इंटीरियर को इसकी प्राइस रेंज के हिसाब से लग्जरी और फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है| कंपनी ने इसमें जो भी मटेरियल इस्तेमाल किया है वह अधिकतर रिसाइकल प्रोडक्ट है| बैकशीट पैसेंजर के लिए इस कार में पर्याप्त लेकर स्पेस और बूट स्पेस प्रदान किया गया है|
इसकी फ्रंट सीट सिर्फ एक बटन प्रेस करते ही डिक्लाइन मोड में चली जाती है| इसमें आपको वेंटिलेटेड सीट का भी ऑप्शन मिलता है|
Kia EV6 में इंटरटेनमेंट का भी पूरा ख्याल रखा गया है| इसमें 12.5 इंच की टचस्क्रीन मिलती है| जबकि ड्राइवर इंफॉर्मेशन के लिए हेड अप डिस्पले दिया गया है|
इस कार मे-
LANE KEEP ASSIST
BLIND SPORT COLLISION AVOIDANCE ASSIST
SMART CRUISE CONTROL
VENTILATED SEATS
TOUCH SCREEN DISPLAY
HEAD UP DISPLAY
जैसे फीचर्स भी शामिल है,
# KIA EV6 बैटरी और रेंज:-
Kia EV6 भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की श्रेणी में अपनी कार को लॉन्च करते हुए, इसमें कई सारे फीचर्स के साथ साथ बेहतरीन रेंज देने का भी प्रयास किया है
Kia EV6 कार मे 77.4Kwh बैटरी पैक दोनों ही वेरिएंट में मिलता है| Kia EV6 में 500km से ज्यादा की WLTP प्रमाणित रेंज प्राप्त होती है| कंपनी के कहने के अनुसार इस रेंज का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है| यह कार एक नए अनुभव के साथ नई रेंज भी पेश करती है|
Kia EV6 भारत में Kia Motors का एक बेहतरीन विकल्प होने वाला है| इस इलेक्ट्रिक कार को मार्केट में उतारने के बाद Kia 150kw DC फास्ट चार्जर सेटअप को डिवेलप करने के बारे में विचार कर रही है|
READ MORE:-
# एक्सटीरियर लुक और डिजाइन:-
Kia EV6 में SUV जैसी डिजाइन लैंग्वेज और बॉडी के बजाए तुलनात्मक रूप से कंपैक्ट अनुपात पर ध्यान केंद्रित किया गया| Kia EV6 में कंपनी ने अन्य कारों की तुलना में काफी बदलाव किए हैं| Kia EV6 में -
डिजिटल टाइगर नोज ग्रिल
फ्रिक्वेंटली टर्न इंडिकेटर
एलइडी हैडलाइट/टेल लाइट
स्टाइलिश एलॉय व्हील
आदि को शामिल किया है, कंपनी का कहना है, कि भारत में मिलने वाले Kia EV6 के मॉडल का विदेशों में मिलने वाले मॉडल की अपेक्षा ग्राउंड क्लीयरेंस अधिक है| इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 MM का है|
# KIA EV6 Price and Variants:-
KIA EV6 प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार के दो वेरिएंट कंपनी ने मार्केट में लॉन्च किए हैं और उनकी कीमतें भी बताई गई है|
KIA EV6 GT LINE RWD Variant- 59.95 लाख रुपए(एक्स शोरूम प्राइस)
KIA EV6 GT LINE AWD Variant- 64.96 लाख रुपए(एक्स शोरूम प्राइस)
Kia EV6 के दोनों ही वैरीअंट की बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर 500km तक की रेंज आसानी से दे सकते हैं|
Kia EV6 हो आप 350kw DC फास्ट चार्जर की मदद से 18 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज कर सकते हैं|
Kia ev6 F&Qs:-
- Kia EV6 की कीमत कितनी है?
Kia EV6- 59.95 से लेकर 64.96 लाख रुपया (एक्स शोरूम प्राइस)
- Kia EV6 कितना माइलेज देती है?
Kia EV6 425 से लेकर 528 तक का माइलेज देती है|
- Kia EV6 सीटिंग कैपेसिटी कितनी है?
Kia EV6 एक 5 सीटर कार है|
- Kia EV6 का टॉप वैरीअंट कौन-सा है?
GT LINE AWD