अगर आप भी एक कार प्रेमी है तो आपको कम से कम एक बार कार शो में जरूर जाना चाहिए, यहां नवीनतम कारों को देखने, उनके बारे में जानने, फोटो/वीडियो के रूप में संग्रहित करने, और अन्य कार प्रेमियों से मिलने का मौका मिलता है, जो अपने आप में एक अलग अनुभव करवाता है|
कार इवेंट्स पारंपरिक तौर से आटोमोटिव इंडस्ट्री का एक ऐसा जरिया है, जिसके द्वारा ऑटो/कार कंपनियां वैश्विक तौर पर अपने प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन करती हैं|
आज हम अपने इस आर्टिकल में "विश्व के 5 सबसे प्रसिद्ध कार इवेंट्स/Top 5 Biggest Auto Show And Events" के बारे में आपको कुछ खास जानकारियां देने वाले हैं, जो कि कारों/ऑटो सेक्टर के बारे में आप की जानकारी को बढ़ाने में सहायक होगा|
विश्व के 5 सबसे प्रसिद्ध कार इवेंट्स/Top 5 Biggest Auto Show And Events:-
वैश्विक स्तर पर समय-समय पर ऑटो/कार इवेंट का आयोजन किया जाता है, जिसमें आटोमोटिव कंपनियां अपनी प्रौद्योगिकी, डिजाइन और प्रदर्शन मे नवीनतम और विशेषताओं को आम लोगों के सामने लाती है|
वर्तमान में अधिकतर कार शो/ऑटो इवेंट को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है| जिससे आप अपनी पसंदीदा कारों के करीब आने और उनसे व्यक्तिगत तौर पर जुड़ने तथा आटोमोटिव उद्योग में नवीनतम रुझानों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
विश्व में कई प्रसिद्ध कार शो/ऑटो इवेंट आयोजित किए जाते हैं, यहां आज इस आर्टिकल में हम "विश्व के 5 सबसे प्रसिद्ध कार इवेंट्स/Top 5 Biggest Auto Show And Events" के बारे में कुछ नवीनतम जानकारियां साझा करने का प्रयास करेंगे|
1. फ्रैंकफर्ट मोटर शो(IAA):-
फ्रैंकफर्ट मोटर शो जिसे-IAA(इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल ऑस्ट्रेलॉन्ग) के नाम से भी जाना जाता है| यह दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो शो/इवेंट है| यह हर 2 साल में जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आयोजित किया जाता है|
IAA आटोमोटिव उद्योग के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है, और यहां दुनिया भर की नवीनतम कारों को देखने का मौका कार प्रेमियों को दिया जाता है|
फ्रैंकफर्ट मोटर शो मे विश्व की लगभग हर कार कंपनी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है, कुछ वर्षों से इसे आमजनों के लिए भी खोला जाने लगा है|
2. जिनेवा मोटर शो:-
जिनेवा मोटर शो/इवेंट दुनिया के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित ऑटो शो में से एक है| यह प्रत्येक वर्ष स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित किया जाता है, जोकि कार/ऑटो प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है|
जिनेवा मोटर शो सभी प्रमुख कार निर्माताओं की कांसेप्ट कारों, सुपर कार और नए मॉडल को देखने के लिए एक शानदार स्थान है, जहां एक ही जगह पर भिन्न-भिन्न प्रौद्योगिकी के बारे में नवीनतम जानकारी मिलती है|
3. पेरिस मोटर शो:-
पेरिस मोटर शो दुनिया का पहला ऑटो शो है| इसका आयोजन सर्वप्रथम 1898 में किया गया था और तब से लेकर आज तक यह हर 2 साल के अंतराल पर आयोजित किया जाता है|
पेरिस मोटर शो यूरोप की नवीनतम कारों को देखने के लिए विशेष रूप से चर्चित है, यहां यूरोप में निर्मित सभी प्रकार की कारों का प्रदर्शन किया जाता है|
इसके साथ ही पेरिस मोटर शो यूरोप की आटोमोटिव उद्योग में नई प्रौद्योगिकियों और रुझानों को देखने के लिए एक शानदार स्थान है|
4. टोक्यो मोटर शो:-
टोक्यो मोटर शो एशिया के सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय ऑटो शो में से एक है, जिसका आयोजन हर 2 साल में जापान के टोक्यो शहर में किया जाता है|
टोक्यो मोटर शो जापानी निर्माताओं की नवीनतम कारों को देखने के लिए एक शानदार प्लेटफार्म उपलब्ध करवाता है|
टोक्यो मोटर शो में जापान की सभी आटोमोटिव कंपनियां अपने-अपने प्रोडक्ट का प्रदर्शन बढ़-चढ़कर करती हैं| यहां पर भी कार प्रेमियों के लिए विशेष रियायत प्रदान की जाती है|
5. नॉर्थ अमेरिकन इंटरनेशनल ऑटो शो/इवेंट(NAIAS):-
नॉर्थ अमेरिकन इंटरनेशनल ऑटो शो/इवेंट (NAIAS) सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय ऑटो शो/इवेंट्स में से एक है, यह हर साल डेट्राइट व मिशीगन में आयोजित किया जाता है|
नॉर्थ अमेरिकन इंटरनेशनल ऑटो शो (NAIAS) उत्तरी अमेरिका के निर्माताओं की नवीनतम कारों को देखने के लिए एक शानदार जगह है, और यहां आटोमोटिव उद्योग में नई प्रौद्योगिकियों और रुझानों को देखने का मौका कार प्रेमियों को मिलता है|
READ MORE:-
# विश्व के अन्य प्रसिद्ध कार शो/इवेंट:-
- ऑटो एक्सपो चाइना (बीजिंग, चीन)
- ऑटो एक्सपो (नई दिल्ली, भारत)
- सिडनी मोटर शो (सिडनी, ऑस्ट्रेलिया)
- मेलबर्न इंटरनेशनल मोटर शो (मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया)
- गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड (गुडवुड, यूके)
- पेबल बीच कॉनकोर्स (केलिफोर्निया, यूएसए)
# कार शो/इवेंट इतने लोकप्रिय क्यों हैं?
कार शो/इवेंट इतने लोकप्रिय होने के कई कारण हैं, सबसे पहला कारण यह है कि यह कार शो आटोमोटिव प्रौद्योगिकी में नवीनतम और महानतम तकनीको को प्रदर्शित करने में सहायक है|
कार शो/इवेंट लोगों को कांसेप्ट कारों, सुपर कारों और अन्य दुर्लभ और विदेशी कारों/वाहनों को देखने का मौका भी देते हैं, जिन्हें वे आमतौर पर नहीं देख पाते हैं|
इसके अतिरिक्त आटोमोटिव उद्योग में नवीनतम रुझानों के बारे में कार प्रेमियों को नवीनतम जानकारियां उपलब्ध कराना भी इस प्रकार के कार इवेंट्स के लोकप्रिय होने का कारण है|
# कार शो में भाग लेने के लिए कुछ सुझाव:-
- सबसे पहले यह पता करें कि कार शो/इवेंट कब और कहां आयोजित किया जा रहा है, और सुनिश्चित करें कि आपके पास इवेंट के टिकट है या नहीं|
- आप कार इवेंट में जल्द पहुंचने का प्रयास करें, क्योंकि सबसे अच्छी कारें अपना प्रदर्शन करके जल्द ही चली भी जाती है| इस प्रकार आप उनको देखने से वंचित रह जाएंगे|
- कार शो का आयोजन करने के लिए एक विशेष तथा बड़े स्थान की आवश्यकता होती है, इसीलिए आप आरामदायक जूते पहने क्योंकि आपको यहां बहुत पैदल चलना पड़ सकता है|
- अगर आप कार शो देखने जा रहे हैं, तो अपने साथ एक कैमरा भी ले जाएं, ताकि आप अपनी देखी गई सभी अद्भुत कारों को फोटो तथा वीडियो के रूप में संग्रहित कर सकें|
- कार शो में हिस्सा लेने के लिए जाने से पहले आप यह जान लें, कि बिना अनुमति के किसी भी कार को न छुएं और सावधान रहें कि जो लोग तस्वीरें ले रहे हैं उनके रास्ते में ना आए आपकी यह आदत आपको एक सभ्य नागरिक के रूप में प्रदर्शित करेंगी|
FAQs:-
प्रश्न- सबसे बड़ा ऑटो शो कहां आयोजित होता है?
उत्तर- शिकागो ऑटो शो(1901) सबसे बड़ा कार ऑटो शो है, इसकी प्रदर्शनी के लिए एक मिलियन वर्ग फुट से अधिक की जगह का उपयोग होता है|
प्रश्न- टॉप कार ब्रांड कौन-कौन से हैं?
उत्तर- उपभोक्ता रिपोर्ट ने इस साल की शुरुआत में 2023 के लिए शीर्ष कार ब्रांड की सूची जारी की |है जिनमें क्रमशः बीएमडब्ल्यू, सुबारू, मिनी, लेक्सिस और होंडा है|
प्रश्न- ऑटो एक्सपो 2024 कहां आयोजित होगा?
उत्तर- ऑटो एक्सपो 1-3 फरवरी 2024 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा|
प्रश्न- क्या मैं ऑटो एक्सपो में भाग ले सकता हूं?
उत्तर- ऑटो एक्सपो मोटर शो एक टिकट वाला कार्यक्रम है जिसमें प्रवेश के लिए टिकट की आवश्यकता होती है जहां प्रत्येक व्यक्ति के लिए टिकट की आवश्यकता होती है| इसमें 5 साल से कम उम्र के बच्चों का कोई टिकट नहीं लगता है| इसके साथ ही व्हील चेयर पर बैठे व्यक्तियों और उनके किसी परिचारक या सहायक के लिए किसी भी टिकट की आवश्यकता नहीं होती है|