Simple One Price, Images, Reviews:-2023
इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में आए दिन नए-नए स्टार्टअप देखने को मिलते हैं| सबका फोकस वर्तमान इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को और बेहतर बनाना है, खासकर उसकी रेंज में बढ़ोतरी करने का लक्ष्य हर कंपनी अपने टॉप फोकस पर रखती है|
हाल ही में भारत में एक नई स्टार्टअप कंपनी सिंपल वन ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च किया है इस स्कूटर की खास बात यह है यह कम समय में चार्ज होता है और इसकी रेंज वर्तमान भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मैं सबसे ज्यादा है|
तो आइए जानते हैं, Simple One Price, Images, Reviews:-2023 के बारे में विस्तृत जानकारी जोकि हम अपने ब्लॉग के माध्यम से आपको प्रदान कर रहे हैं|
Simple One: सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर:-
बेंगलुरु की Simple Energy मैं अपने बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर One भारतीय बाजार में उतारा है| जिसमें स्पोर्टी लुक, दमदार बैटरी और विभिन्न कलर्स जिसमें-
#ब्रेजन ब्लैक,
#रेड, ब्लू,
#लाइट ब्लू,
#ग्रेस वाइट
जैसे कलर शामिल है| इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में कंपनी ने दावा किया है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाला स्कूटर है|
इस स्कूटर की ड्राइविंग रेंज तथा बेहतर लुक ही इसे भारतीय बाजार में मौजूद इलेक्ट्रिक स्कूटर से अलग बनाते हैं Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर से भारतीय बाजार के हिसाब से बहुत बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा सकती है|
#1. शुरुआती कीमत:-
Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.45 लाख से शुरू होकर 1.58 लाख तक जाती है| यह कीमत अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग अलग हो सकती है| अगर आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ एक पोर्टेबल चार्जर भी लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 13000/- अलग से भुगतान करना होगा|
ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी द्वारा बताई गई, कि हमसे 1 जून 2023 से लागू होने वाले संशोधित FAME 2 सब्सिडी योजना के अनुरूप है|
#2. फास्ट डिलीवरी योजना:-
ताजा जानकारी के मुताबिक, सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 6 जून 2023 से बेंगलुरु से प्रारंभ होगी| इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्टार्टअप कंपनी ने इस स्कूटर को चरणबद्ध तरीके से डिलीवर करने की योजना बनाई है|
कंपनी का कहना है, कि इस मॉडल को बाजार में लाने के लिए कंपनी को डेढ़ साल से भी ज्यादा का समय लगा है, परंतु अब कंपनी इस स्कूटर को जल्द से जल्द मार्केट में पहुंचाने का प्रयास करेगी|
#3. बैटरी पावर:-
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 KWH का बैटरी पैक मिलता है जोकि मार्केट में अन्य स्कूटर्स की तुलना में बेहतर है| बैटरी इन हाउस विकसित बैटरी प्रबंधन प्रणाली{BMS} और IP-67 अनुपालन के साथ 7 लेयर सुरक्षा प्रणाली का वादा करती है|
कंपनी ने बताया है कि AIS की मांगों को पूरा करने के लिए हमें बैटरी का आकार बनाना पड़ा जिससे बैटरी की रेंज में काफी हद तक सुधार हुआ|
सिंपल इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 212 किलोमीटर दावा करता है, जो कि भारतीय बाजार के हिसाब से वर्तमान में मौजूद सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अधिक है, अगर आसान शब्दों में कहा जाए तो यह मॉडल अभी देश में सबसे लंबी रेंज देने वाला स्कूटर है|
#4. मोटर पावर:-
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर 8.5 KW(11.3) पीक पावर और 4.5 KW(6BHP) कंटीन्यूअस पावर डिलीवरी के साथ मेड ड्राइव मोटर का इस्तेमाल करता है|
इसका पिक टॉक 72nm है| सिंपल वन सिर्फ 2.77 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की काबिलियत रखता है| इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है|
#5. फीचर्स:-
सिंपल वन को एक ओपन सोर्स एंड्राइड (ओएस) के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है और यह टेलीमैटिक, राइड स्टेटस, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, पार्क एसेंट के साथ ही और भी बहुत सारे फीचर्स प्रदान करता है इस स्कूटर में over-the-air सॉफ्टवेयर की भी सुविधा मिलती है|
#6. प्रतिस्पर्धा:-
भारतीय बाजार में वर्तमान समय में कई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर अपना मुकाम बनाए हुए हैं इसमें सिंपली वन जैसे स्टार्टअप स्कूटर को अपना स्थान बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है|
मुख्य रूप से सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला- Ola SPro, TVS iqube, Ather 450x ,Bajaj Chetak इत्यादि के साथ देखने को मिल सकता है|
![]() |
Simple One |
निष्कर्ष:-
सिंपल इलेक्ट्रिक स्कूटर वर्तमान समय में भारतीय बाजारों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, और हमें
एक उपभोक्ता के तौर पर आने वाले समय में इस स्कूटर के बारे में जो भी जानकारी हमें प्राप्त होगी|हम आपको अवश्य अवगत कराएंगे|
हमारे लेख को धैर्य के साथ पढ़ने के लिए आप सभी पाठकों का धन्यवाद|इसी प्रकार के अन्य Blogs को पढ़ने के लिए आप हमारे ब्लॉक पर विजिट कर सकते हैं|