नमस्कार,
मुझे ब्लॉगिंग करते हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, पर आप लोगों के प्यार और रिस्पांस मुझे देखने को लगातार मिल रहे हैं| जिसके लिए हम आप सबका तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं||
आज अपने इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपके सामने एक और रोचक टॉपिक पर पठन सामग्री प्रस्तुत करने जा रहे हैं| जैसा कि हम सभी जानते हैं, वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण तथा सहूलियत के हिसाब से हर किसी की पसंद बने हुए हैं|
पर इन सबके बीच हर ग्राहक के मन में एक सवाल यह रहता है, कि किस तरह से लॉन्ग ड्राइव के समय हम अपने वाहन को चार्ज कर सकेंगे| क्योंकि वर्तमान समय में बहुत कम चार्जिंग स्टेशन देखने को मिलते हैं, जोकि एक चिंता का विषय है|
How to open electric EV charging stations in india:-2023
इलेक्ट्रिक वाहन का बाजार नौजवानों के लिए रोजगार के ढेरों अवसर लाने के लिए तैयार है हम सभी जानते हैं कि देश में जितने भी इलेक्ट्रिक वहां आने वाले समय में भारत की सड़कों पर देखने को मिलेंगे उतने ही चार्जिंग स्टेशन की भी आवश्यकता होगी|
इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए गवर्नमेंट सहित कुछ बड़ी कंपनियां जिनमें TATA और ADANI शामिल हैं, इस विषय पर निरंतर कार्य कर रहे हैं| आने वाले कुछ समय में भारत में EV चार्जिंग स्टेशन की डिमांड मैं काफी इजाफा देखा जा सकता है|
EV चार्जिंग स्टेशन आने वाले कुछ समय में आपको एक अच्छे वैकल्पिक व्यवसाय से जोड़ने में मदद करने में सक्षम है, क्योंकि जहां पेट्रोल पंप की बात की जाए तो उनको खोलने के लिए अधिक पूंजी तथा एक बड़े स्थान की आवश्यकता होती है|
इस कारण से एक आम व्यक्ति चाह कर भी जिस व्यवसाय में प्रवेश करने में सक्षम नहीं है| परंतु EV चार्जिंग स्टेशन के लिए इन मांगों की आवश्यकता नहीं है इसलिए एक साधारण व्यक्ति के लिए अधिक उपयुक्त वैकल्पिक व्यवसाय के रूप में उभर कर सामने आएगा|
भविष्य का उभरता व्यवसाय:-
भारतीय EV चार्जिंग स्टेशन मार्केट की ग्रोथ विश्व में सबसे अधिक तेजी से आगे बढ़ रही है| एक अनुमान के मुताबिक अगले एक दशक यानी 2033 तक भारत में 20.5 लाख EV चार्जिंग स्टेशन की जरूरत होगी और इस डिमांड को पूरा करने के लिए भारत का EV चार्जिंग स्टेशन मार्केट पूरी दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ेगा|
दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी तेज रफ्तार से बढ़ रही है|
वित्त वर्ष 2022-23 मैं 12.5 लाख EV बिके थे, यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 2:5 गुना है|
इस प्रकार इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती हुई संख्या के लिहाज से देश में ईवी चार्जिंग स्टेशन की डिमांड और भी ग्रोथ पकड़ रही है|
वर्ष 2022-23 के अंत तक 2,700 पब्लिक चार्जिंग स्टेशन और 5,500 चार्जिंग कनेक्टर थे| इस साल इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ने के साथ ही चार्जिंग स्टेशन पर TATA POWER कंपनी जैसी अन्य कंपनियों ने भी अपना निवेश बढ़ाया है|
फ्रेंचाइजी तथा लागत:-
लगातार बढ़ते हुए इलेक्ट्रिक वाहन को देखते हुए, सरकार अब इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जगह- जगह खुलवाने के लिए प्रयासरत है| इसके लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी लोगों को देखकर उन्हें कमाई का जरिया मुहैया कराने का मौका देने की तैयारी कर रहे हैं|
तो यदि आप भी इन EV चार्जिंग स्टेशन को खोलना चाहते हैं, तो इनकी फ्रेंचाइजी लेकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं| इनमें ना तो ज्यादा जगह की जरूरत होती है, और ना ही किसी बड़ी पूंजी की आवश्यकता पड़ती है| यह फ्रेंचाइजी भविष्य में आपको इनकम का एक स्थाई जरिया मुहैया कराने के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं|
EV चार्जिंग स्टेशन:-
EV चार्जिंग स्टेशन को खोलने के लिए नीचे बताए गए मानदंडों को पूरा करके आप भी आसानी से EV चार्जिंग स्टेशन खोलकर एक स्थाई व्यवसाय की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं| इसके लिए जिन चीजों की आवश्यकता है वह निम्नलिखित हैं-
#1. 50 से 60 वर्ग गज का प्लॉट या जगह
#2. 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था
#3. अनापत्ति प्रमाण पत्र(NOC)
#4. बिजली विभाग की अनुमति
#5. आधार कार्ड
#6. पैन कार्ड इत्यादि|
EV चार्जिंग स्टेशन की लागत:-
EV चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए आपको पेट्रोल पंप खोलने से कम लागत ही लगेगी| TATA POWER चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको लगभग 15 से 20 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट की आवश्यकता होगी| यह लागत इस पर भी निर्भर करती है कि आप कितने चार्जिंग पॉइंट कोई स्थापित करना चाहते हैं|
यदि आप अधिक चार्जिंग पॉइंट्स का सेटअप अपने चार्जिंग स्टेशन पर करना चाहते हैं, तो उसके मुताबिक ही आप की लागत भी कम या ज्यादा हो सकती है|
EV चार्जिंग स्टेशन के भविष्य विकल्प:-
जब हम EV चार्जिंग स्टेशन खोलने की बात कर रहे हैं, तो हमें भविष्य में इसके विकल्पों के बारे में भी बात करना चाहिए| भविष्य में सोलर पैनल से चार्ज होने वाले EV चार्जिंग स्टेशन एक अच्छा विकल्प होंगे|
भविष्य में रिलायंस और वॉलमार्ट दोनों ही कंपनियां सोलर सिस्टम के साथ EV चार्जिंग स्टेशन पर विचार कर रही हैं| दोनों ही कंपनियां बहुत जल्द सोलर पैनल के द्वारा वाईफाई स्टेशन संचालित करने के लिए प्रयासरत हैं|
यदि ऐसा होता है, तो आपको सिर्फ एक बार निवेश करना होगा और आप 25 साल तक सोलर पैनल चार्जिंग स्टेशन से इनकम हासिल कर सकेंगे|
हम आपको बता दें यह केवल एक विकल्प के रूप में है जो कि भविष्य में संभावनाओं के साथ यथार्थ होने पर विचारशील है|
आपको कौन सा चार्जर लगवाना चाहिए:-
निष्कर्ष:-
EV स्टेशन की दिशा में सबसे पहला कदम जीएसटी को लेकर सरकार ने उठाया है पहले EV चार्जिंग स्टेशन पर 18% जीएसटी लगाया जाता था| जिसे घटाकर 5% कर दिया गया है| पहले यह नियम था, कि चार्जिंग स्टेशन के लिए अलग से जगह लेनी होती थी, और उस पर स्टेशन बनाने होते थे|
पर अब इस नियम में संशोधन कर दिया गया है| अब आपको कमर्शियल या प्राइवेट किसी भी जमीन पर चार्जिंग स्टेशन बना सकते हैं|
सरकार के इन कदमों के चलते इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोलना पहले से आसान हो गया है और ऐसे पॉइंट खोलकर आप भी अपने कमाई के जरिए को बढ़ा सकते हैं|
अंततः हम आपको इस बारे में जो भी जानकारी देने में सक्षम थे उसके हिसाब से आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में रोजगार के कई विकल्प मौजूद रहेंगे जिनमें कई क्षेत्र ऐसे हैं जिसमें हम इन्वेस्ट करते अच्छा खासा मुनाफा हम आ सकते हैं और एक स्वतंत्र स्वरोजगार विकसित कर सकते हैं|
दोस्तों, हमारा प्रयास हमेशा ही रहता है, कि हम आपके लिए इसी प्रकार की नवीन जानकारियां लेकर आपके सामने आते रहे और अपने प्रयास के जरिए आपका सहयोग कर सकें|
धन्यवाद|