नमस्कार,
आज इस ब्लाक के माध्यम से हम आपके सामने एक ऐसा टॉपिक लेकर आए हैं(EV और भारत में रोजगार/Jobs In EV Automobile Industry) जो हर युवा की समस्या से संबंधित है| हम सब जानते हैं कि किस तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्रीज ऑटोमोबाइल सेक्टर पर अपना दबदबा बनाने में लगा हुआ है|
जिससे की अनुमान लगाया जाता है कि आने वाले 10 से 12 सालों में पेट्रोल और डीजल से बनने वाले वाहन लगभग चलन से समाप्त हो जाएंगे जिससे इस सेक्टर में काम करने वाले सैकड़ों लोगों के रोजगार पर असर पड़ेगा|
आज अपने इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपके सामने इसी समस्या का समाधान कुछ तथ्यों के आधार पर लेकर आए हैं| इसमें हम आपको बताएंगे, कि किस तरह से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल के आ जाने से रोजगार की विभिन्न श्रेणियों में अवसर प्राप्त होंगे|
इस श्रेणी में रोजगार प्राप्त करने के लिए बहुत सारे विकल्प हैं, चलिए नहीं विकल्पों पर चर्चा करते हैं| और यह समझने का प्रयास करते हैं| कि किस तरह से आने वाले समय में इस इंडस्ट्री में रोजगार का सुनहरा भविष्य बनाना संभव होगा|
प्रैक्टिकल नॉलेज:-
इस इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए इंजीनियरिंग कांसेप्ट की गहरी समझ होनी अति आवश्यक है| इलेक्ट्रिक और मैकेनिकल इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के सिस्टम को डिजाइन और डिवेलप करते हैं| ऐसे में इंजीनियर की मांग इस फील्ड में बहुतायत में देखी जा रही है|
क्योंकि यह एक नया सेक्टर है इसीलिए समय-समय पर इसमें नित नए बदलावों को करने के लिए कई इंजीनियर की आवश्यकता होगी जो अपने काम में दक्ष होंगे|
आपको यहां बताते हैं कि यहां नॉलेज के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी जरूरी है| एक सर्वे के अनुसार नीति आयोग के मुताबिक साल 2030 तक 80% टू व्हीलर और थ्री व्हीलर तथा 30 से 70% कार इलेक्ट्रिक में परिवर्तित हो जाएंगे|
ऐसे में इस क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष कामगारों की आवश्यकता होगी जो निम्नलिखित हैं|
1. प्रोडक्ट डिजाइनर
2. मैकेनिकल इंजीनियर
3. केमिकल इंजीनियर
4. आईटी प्रोफेशनल्स
5. मार्केटिंग डेवलपर
इत्यादि|
भविष्य में स्टार्टअप:-
इलेक्ट्रिक व्हीकल को भारत के अपना प्रभाव छोड़ने में अभी कुछ समय है, क्योंकि इस क्षेत्र में कई तरह की चुनौतियां आती हैं|
जैसे-
चार्जिंग टाइम
बैटरी रिप्लेसमेंट
कॉस्ट तथा
लिमिटेड रेंज|
लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टर इन चुनौतियों से निपटने के लिए काम कर रहे हैं| बेंगलुरु के स्टार्टअप एथेर एनर्जी ने देश का पहला स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाया है| ऐसे ही कई स्टार्टअप से जो इस इंडस्ट्री को और बेहतर करने के लिए काम कर रहे हैं|
यह बेहतर मोबिलिटी और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम जैसी कई सर्विसेस उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं, जिसके चलते इस सेक्टर में अवसरों के नित नए रास्ते खुलते जा रहे हैं|
रोजगार के बेहतर अवसर:-
रोजगार के लिहाज से EV इंडस्ट्री अब एक मजबूत क्षेत्र है, इकोनामिक सर्वे 2022-23 के मुताबिक इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री साल 2030 तक 50 लाख नए जॉब लाएगी| ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन को ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य माना जा रहा है|
सेल्स के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है| इससे अवगत होता है, कि भारत में आने वाले समय में इस क्षेत्र में असीमित रोजगार के अवसर युवाओं को मिलेंगे| इस इंडस्ट्री में मुख्य तौर पर 4 क्षेत्र हैं, जिनके बारे में ऊपर बताया गया है| इसके अलावा-
1. ओरिजिनल इक्विपमेंट
2. मैन्युफैक्चरर
3. कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर
4. इंजीनियरिंग सर्विस प्रोवाइडर
5. टेस्टिंग एंड सर्टिफिकेशन एजेंसीज
6. बैटरी चार्ज स्टेशन
इत्यादि|
निष्कर्ष:-
टाटा, महिंद्रा और कई जैसी कंपनियां 2025 तक 30 से 40 नए EV लॉन्च करेंगे इससे आने वाले समय में एनालिस्ट का प्रोडक्ट डिजाइनर की मांग बढ़ेगी|
अगले 12 महीने में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इकोसिस्टम को 10,000 से ज्यादा इंजीनियर की आवश्यकता होगी ऐसे में इस सेक्टर में बेहतर कैरियर की तलाश की जा सकती है|